यूपी के उरई में आटा थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव के पास एक चलती कार में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेज होते ही कार सवार लोगों ने सड़क किनारे कार खड़ी कर भाग खड़े हुए, जिससे वह बाल बाल बच गए। कार धू धूकर पूरी तरह जल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
2 of 4
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर नगर, उरई स्थित ईदगाह के पीछे रहने वाले ज्ञान सिंह पुत्र रामेश्वर अपने साथी अंशु पुत्र जागेश्वर व अद्दू पुत्र बबलू के साथ अपनी निजी कार से कदौरा के मरगायां गांव जा रहे थे। वह लोग जैसे ही आटा के पिपरायां गांव के पास पहुंचे तभी अचानक चलती कार में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। उन्हें पता चलता इससे पहले आग भीषण हो गई।
3 of 4
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आग की लपटें उठती देखकर कार चला रहे ज्ञान सिंह ने तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और अपने साथियों के साथ कार से उतरकर भाग खड़े हुए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्र्रिगेड को दी। इस बीच कार धू धूकर पूरी तरह जल गई।
जानकारी पाकर कुछ देर बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे में दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। तब तक आग पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत यह रही कि समय से कार से उतरकर तीनों बाल-बाल बच गए।