फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाेलिका दहन पर अगर अाप ने नहीं किए यह उपाय ताे हाे सकते हैं घाेर नुकसान

Thu, 01 Mar 2018 01:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक

हिंदू धर्म में होली का बहुत महत्व हैं। एक मार्च को होली खेली जाएगी। होलिका दहन के साथ ही होली के पर्व की शुरुआत हो जाती हैं। इस रात किए गए कुछ खास उपायों से आप हर समस्या से निजात पा सकते हैं। इस रात में किए गए उपायों और शुभ काम करने से बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होते हैं।

 

विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
होली के एक दिन पहले शाम को होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन 1 मार्च को है जिसका मुहूर्त शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। 
होली की रात 12 बजे किसी पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं। पीपल की सात परिक्रमा करें। इस उपाय से भाग्य की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
होली दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करते समय होलिका में चना, मटर, गेहूं, अलसी जैसे अन्न जरुर चढ़ाए। इसमें गेंहू की नई फसल सेंक खाने से हमें स्वास्थ्य लाभ के साथ ही धन लाभ भी मिलता हैं। होलिका दहन के बाद होली खेलने से पहले किसी मंदिर में देवी-देवताओं को गुलाल चढ़ाएं और परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।


 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
नजर हटाने के लिए होली की रात एक काला कपड़ा लें, उसमे काले तिल, 7 लौंग, 3 सुपारी, 50 ग्राम सरसों और थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें। इसे खुद पर से 7 बार वार लें और होलिका दहन में डालें। इससे आपके आस पास स्थित सारी बुरी नजर दूर हट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें