फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बचाने के लिए 6 माह के बच्चे की भी न रही सुध, बिलखता रहा मासूम, हत्यारों ने इतने घाव किए कि चाकू तक गया टूट

Fri, 28 Aug 2020 12:55 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
महिला सिपाही के पति की धारदार हथियार से हत्या - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई में जिस वक्त रिंकी के मायके वाले उसकी आंखों के सामने उसके पति पर चाकू और चापड़ से वार कर रहे थे, उस वक्त रिंकी ने अपने घरवालों से भी मोर्चा लिया और पति को बचाने के लिए बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए उनसे भिड़ी रही। जिस कारण उसके हाथ भी जख्मी हो गए। अस्पताल में भी रिंकी मायके वालों को चिल्ला चिल्ला कर कोसती रही।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों के घर बिलखता रहा मासूम
वारदात के बाद पति की हालत को देखकर बदहवास रिंकी को अपने 6 माह के बच्चे की भी सुध न रही, वह पुलिस के साथ घायल पति को लेकर सीधे जिला अस्पताल चली गई। इस पर पड़ोसी बच्चे को अपने घर ले गए। जब पुलिस को जानकारी हुई तो कोतवाली से महिला सिपाही बुलाकर रोते बिलखते शिवा को उसके सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पति को बचाने के लिए सिपाही ने किया संघर्ष
जिस वक्त रिंकी के मायके वाले उसकी आंखों के सामने उसके पति पर चाकू और चापड़ से वार कर रहे थे, उस वक्त रिंकी ने अपने घरवालों से भी मोर्चा लिया और पति को बचाने के लिए बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए उनसे भिड़ी रही। जिस कारण उसके हाथ भी जख्मी हो गए। अस्पताल में भी रिंकी मायके वालों को चिल्ला चिल्ला कर कोसती रही।

4 of 5
सिपाही के पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले वालों ने गुम्मा दिखाकर आरोपियों को रोका
इलाकाई लोगों की मानें तो जैसे ही उन लोगों ने शोर सुना तो बाहर निकले, उस वक्त तीनों हमलावर भागने की फिराक में थे, तभी तीन चार युवकों ने हाथों में गुम्मा उठाकर उनको दिखाया तो तीनों सकपका कर ठहर गए और फिर इसके कुछ ही देर बाद पुलिस आ गई। यदि थोड़ी देर भी हो जाती तो तीनों भाग निकलते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला सिपाही की गोद में रिंकी का बच्चा शिवा - फोटो : अमर उजाला
इतने घाव किए कि टूट गया चाकू
पुलिस को घटनास्थल पर ही वारदात में प्रयुक्त चाकू और छोटा सा चापड़ दोनों बरामद हो गए। दोनों ही हथियार मनीष के खून से सराबोर थे। मायकेवालों के गुस्से का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक चाकू तो वार करते-करते टूट तक गया था। पुलिस का कहना है कि आला कत्ल को भी फोरेंसिक साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें