फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वफा का किस्सा जब भी इस दुनिया में सुनाया जाएगा, हर बार 'जया' याद आएगी, मालकिन के गम में जान की न्योछावर

Fri, 03 Jul 2020 09:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
मालकिन की मौत के बाद उनकी पालतू मादा कुत्ते जया ने जान दे दी - फोटो : अमर उजाला
किसी ने सच कहा है कि अगर वफादारी की मिसाल देनी है तो कुत्ते से अच्छी मिसाल हो ही नहीं सकती। एक ऐसा ही मामला कानपुर में बर्रा मलिकपुरम में देखने को मिला जहां मालकिन की मौत के बाद उनकी पालतू मादा कुत्ते जया ने जान दे दी।

 
विज्ञापन

2 of 6
जया - फोटो : अमर उजाला
मालकिन का शव दरवाजे पर आने के बाद छटपटाहट में जया घर की चौथी मंजिल से कूद गई। मलिकपुरम में रहने वाले डॉ. राजकुमार सचान हमीरपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
डॉ. अनीता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि पत्नी डॉ. अनीता राज शहर में ही स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर थीं। किडनी की बीमारी के चलते करीब सप्ताह भर पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।

4 of 6
यहीं से कूदकर जया ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
बेटा डॉ. तेजस व बेटी एमबीबीएस की छात्रा जान्हवी उनका शव लेकर घर पहुंचे। मालकिन का शव देख जया व्याकुल हो गई। इस पर तेजस ने उसे दूसरी मंजिल पर ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
जया के शव के साथ तेजस - फोटो : अमर उजाला
छटपटाती जया जीने से चौथी मंजिल पर पहुंच गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी। मालकिन और वफादार मादा कुत्ते जया का शव एक साथ देख हर किसी की आंख में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जया के शव के साथ तेजस और जान्हवी - फोटो : अमर उजाला
सड़क से उठा कर लाईं थीं
डॉ. राजकुमार ने बताया करीब 13 साल पहले पत्नी को केपीएम अस्पताल के पास कुत्ते का पिल्ला रोता हुआ दिखा था जिसके शरीर पर कीड़े पड़ चुके थे। डॉ. अनीता उसे सड़क से उठा कर अपने घर ले आईं। इलाज के बाद वह ठीक हो गया तो पूरे परिवार को उससे लगाव हो गया। जया को डॉ. अनीता से इतना लगाव था कि उनके घर आते ही वो पूरे घर में नाच कर अपनी खुशी का इजहार करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें