फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सड़क पर इंसाफ: छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे मनचले को महिला सिपाही ने 33 सेकेंड में मारे 26 जूते

Tue, 10 Dec 2019 02:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
1 of 6
महिला कांस्टेबल ने शोहदे को जूते से पीटा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर में मंगलवार को 'सड़क पर इंसाफ' की एक घटना सामने आई। यहां स्कूल आती-जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी पड़ गया। शोहदे को बिठूर थाने की एंटी रोमियो टीम की महिला कांस्टेबल ने सबक सिखाया।

 

2 of 6
महिला कांस्टेबल ने शोहदे को जूते से पीटा - फोटो : अमर उजाला
बिठूर कस्बे में गर्ल्स कॉलेज के पास छात्राओं पर फब्तियां कस रहे एक मनचले को एंटी रोमियो स्क्वॉयड ने पकड़ लिया। महिला सिपाही ने शोहदे पर जमकर जूते बरसाए।

 

3 of 6
महिला कांस्टेबल ने शोहदे को जूते से पीटा - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही द्वारा शोहदे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें महिला सिपाही ने 33 सेकेंड में शोहदे को 26 जूते मारे। आरोपी पर धारा 294 के तहत कार्रवाई हुई है।

 

4 of 6
महिला कांस्टेबल ने शोहदे को जूते से पीटा - फोटो : अमर उजाला
बिठूर कस्बे में गर्ल्स कॉलेज के आसपास इन दिनों मनचलों का आतंक है। इस संबंध में छात्राएं कई बार संबंधित थाने की पुलिस से शिकायत भी कर चुकी हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखकर मंगलवार को पुलिस गर्ल्स कॉलेज के आसपास सक्रिय थी। 

5 of 6
महिला कांस्टेबल ने शोहदे को जूते से पीटा - फोटो : अमर उजाला
तभी बिठूर क्षेत्र निवासी एक शोहदा वहां से निकल रहीं छात्राओं पर अभद्र कमेंट कर रहा था। यह देख वहां पहले से मौजूद एंटी रोमियो टीम ने शोहदे को दबोच लिया। कांस्टेबल चंचल चौरसिया ने छात्राओं के सामने ही उसे सबक सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिला कांस्टेबल ने शोहदे को जूते से पीटा - फोटो : अमर उजाला
आरोपी से छात्राओं के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मांगने को कहा गया। बिठूर थानाध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक शोहदे को थाने लाया गया है। उसके खिलाफ धारा 294 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें