फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से डॉक्टरों ने नहीं किया बच्चे का इलाज, मौत के बाद पिता का वीडियो वायरल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Tue, 30 Jun 2020 02:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी, बच्चे की मौत के बाद सीने से लगाकर रोता पिता - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कन्नौज के जिला अस्पताल में चार साल के बच्चे की दिमागी बुखार से मौत के बाद पिता का भावुक वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।

 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चे की माैत के बाद बदहवास परिजन - फोटो : amar ujala
वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मामले को संज्ञान में लेने से स्वास्थ्य महकमे और प्रशासन में अफरातफरी का माहौल है। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने एसडीएम सदर को जांच सौंपते हुए दो सदस्यीय टीम बना दी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल के गेट पर मासूम को सीने से चिपका घंटो रोता रहा पिता - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर के चार वर्षीय अनुज की मौत के बाद सोशल मीडिया पर परिजनों के रोने बिलखने का वीडियो वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला पहुंच जाने से महकमा सकते में है। किस पर कब गाज कब गिर जाए, कहा नहीं जा सकता है। बचाव के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

4 of 5
वीडियो वायरल होने पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान - फोटो : amar ujala
रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी प्रेमचंद्र ने अपने बेटे अनुज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने रोते हुए अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके बाद सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल के शव वाहन से बच्चे के शव को घर भिजवाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना की जानकारी देता पिता - फोटो : amar ujala
सीएमएस के तबादले के पीछे मानी जा रही बच्चे की मौत की वजह
शासन ने स्वास्थ्य महकमे में कई तबादले किए हैं। इनमें जिला अस्पताल के सीएमएस यूसी चतुर्वेदी का नाम भी है। लोग इसके पीछे की वजह बच्चे की मौत से जोड़ कर देख रहे हैं। सचिव वी. हेकाली सिमौमी ने प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शक्ति बसु को संयुक्त जिला अस्पताल का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें