फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसनिंग पर सुपारी लेने वाले शातिरों के मोबाइल नंबर, 'गोली मारकर लंगड़ा कर देगी पुलिस...'

Tue, 18 Dec 2018 06:10 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Fear of Half Encounter of criminals
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हाफ एनकाउंटर की शातिरों में इस करदर दहशत है कि अपराध करने से पहले उन्हें दस बार सोचना पड़ रहा है। कई शातिर अपराधी तो अपनी जमानत कटवा कर जेल चले गए हैं, तो कई जिला छोड़कर चले गए। वह अब पुलिस की गोली खाकर लंगड़ा न हो इसलिए वापस अपने शहर आने से डर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
उन्नाव एसओजी ने ऐसे ही एक शातिर के मोबाइल को लिसनिंग पर लिया तो उसने कानपुर के एक व्यक्ति की हत्या की सुपारी यह कहकर लेने से मना कर दिया कि पुलिस गोली मारकर लंगडा कर दे रही है, मै नहीं आऊंगा। बर्रा का रहने वाला धीरज गुप्ता लुटेरा है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
उसके खिलाफ कल्याणपुर, कोतवाली में लूट के कई मामले दर्ज हैं। 24 मई को धीरज ने एन टू-रोड लालबंगला में डिफेंस कालोनी निवासी डॉ. मनीष की पत्नी दीप्ति से चेन लूटी थी। इस मामले में चकेरी पुलिस उसकी तलाश में लगी है। पुलिस के मुताबिक धीरज ने कुछ महीने पहले मौरावां में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

4 of 5
डेमो पिक
उन्नाव माखी इलाके में एक शख्स की हत्या की 20 हजार रुपये में सुपारी ली थी। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। हाल में ही वह जेल से छूटा है। उन्नाव एसओजी जेल से छूटे बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। कई के मोबाइल नंबरों को एसओजी ने लिसनिंग पर ले रखा है। इसमें शातिर धीरज भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
एक दिन धीरज का मोबाइल ऑन हुआ। उसने शहर (कानपुर) के एक बिचौलिए से बात की। बिचौलिए ने एक शख्स की हत्या की सुपारी लेने को कहा, तो धीरज ने यह कहकर मना कर दिया कि मै शहर नहीं आऊंगा। कौन पुलिस की गोली खाकर लंगड़ा होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें