फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात के खाने में नहीं मिली मनपसंद सब्जी ताे वधू पक्ष का किया यह हाल

Tue, 01 May 2018 10:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के डेरापुर में एक शादी के दाैरान अनाेेखा मामला सामने अाया है। डीजे की तेज धुनाे के बीच जयमाल हाेने जा रहा था तभी वहां अचानक से अफरातफरी मच गई। दाे लाेगाें ने बारात में मनपसंद सब्जी ना बनने के कारण वहां हंगामा फैलाना शुरु कर दिया। 
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
थाना क्षेत्र के दुर्जनपुरवा गांव में एक शादी समारोह में मनपंसद सब्जी न बनने पर दो बारातियों ने हंगामा कर कन्या पक्ष के युवक से मारपीट की। वहीं, लोगों के बीच-बचावकर मामला शांत करवाया। वहीं, घायल युवक ने वर पक्ष के दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
गुरुवार को दुर्जनपुरवा गांव निवासी दुल्हन के पारिवारिक भाई जितेंद्र ने बताया कि औरैया के कटघरा गांव से बारात आई थी। जयमाल के बाद खाना खाते समय वर पक्ष के देवेंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह खाना में मठ्ठा-आलू की सब्जी न होने की बात कहने लगे।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
मजबूरी जताने पर दोनों नाराज होकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इससे उसे काफी चोटें भी आई हैं। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी योगेंद्र व देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें