फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना हैवानः घर पहुंची मां तो बेटी की हालत देख फफक-फफक कर रो पड़ी

Mon, 16 Apr 2018 02:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
बच्चे सबसे ज्यादा कहां और किसके साथ महफूज होते हैं? इस प्रश्न का उत्तर देते समय बस एक रिश्ते का नाम आता है और वह है "पिता"। लेकिन जब एक बाप ही अपनी बेटी की अस्मत लूट ले तो भरोसे से भी भरोसा उठ जाता है। ऐसे ही 'बाप की दरिंदगी की ये खबर' उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की है।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक के दो बेटी और एक सबसे छोटा बेटा है। रविवार को लड़की की मां शहर में दोनों छोटे बच्चों को लेकर किसी काम से निकल गई थी जबकि उसकी 10 वर्षीय बड़ी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पिता ने बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर बेटी का मुंह दबा लिया।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
इसके बाद घर से भाग गया। घटना के कुछ समय बाद घर पहुंची मां बेटी की हालत देखकर रो पड़ी। बेटी ने अपने साथ घटी घटना की मां को पूरी दास्तां सुनाई। मां ने कोतवाली महोबा में अपने ही पति के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर कल्याण सागर के पास से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें