फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख चूल्हा बर्तन छोड़कर भागा बबुली कोल

Mon, 16 Apr 2018 01:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
जंगल में गैंग की मौजूदगी की जानकारी करती पुलिस
चित्रकूटः साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल और उसकी गैंग की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस अतरसुई के जंगल में पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को चकमा देकर बबुली कोल और उसका गैंग भारी मात्रा में खाद्य सामग्री व बर्तन छोड़कर भाग गई। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम को डाकू बबुली कोल गैंग के मारकुंडी थानाक्षेत्र के जंगल में मौजूदगी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने तीन टीम बनाकर घने जंगल की घेराबंदी शुरू कराई। सूचना सही मिली और अतरसुई के पहाड़ पर गैंग के कुछ सदस्य दिखाई पड़े।
 
विज्ञापन

3 of 4
बबुली कोल
इस पर बहिलपुरवा व मारकुंडी थाना पुलिस ने दो तरफ से आगे बढ़ना शुरू किया। तीसरी टीम का नेतृत्व एसपी खुद कर रहे थे। अचानक पुलिस मौजूदगी की जानकारी होते ही गैंग भागने लगा।

 
विज्ञापन

4 of 4
पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने उनका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन घने जंगल का लाभ उठाकर डाकू भागने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में खाद्य सामग्री व बर्तन आदि बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि मौके पर जलता हुआ चूल्हा भी मिला है। डाकू भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। संभावना है कि बबुली कोल गैंग मप्र सीमा के जंगल की ओर भाग गया है। उसकी तलाश जारी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें