यूपी के हमीरपुर जिले में बेटी के तिलक (लगुन समारोह) का सामान लेने गया पिता दो दिनों से लापता है। उसकी पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को लापता व्यक्ति की बेटी की बरात आनी है। ऐसे में पिता के गायब होने से बेटी का हाल बेहाल है साथ ही परिवार के लोगों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
फरसौलियाना निवासी टीकाराम उर्फ टिक्कू कुशवाहा के पास 6 बीघा जमीन है। उसकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
दूसरी बेटी जशोदा की शादी महोबा के बिलवई निवासी अरुण पुत्र ग्यासी प्रसाद के साथ तय हुई है। 13 फरवरी को फलदान और 14 फरवरी को विवाह समारोह तय हुआ। लापता टीकाराम की पत्नी सुनीता ने बताया बुधवार को पति खरीदारी करने की बात कहकर बाजार गए थे। वह शाम तक घर नहीं लौटे, इतना ही नहीं उनका फोन भी नहीं लग रहा है।
4 of 5
डेमो
टीकाराम के गायब होने से शादी वाले घर में हड़कंप मचा है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पत्नी सुनीता ने पति की गुमशुदगी की तहरीर दी है।