हिरनी गांव हादसा
- फोटो : amar ujala
मृत घोषित बच्ची को गोद में लेकर महिला चीखी...सांसें चल रही हैं
पतारा सीएचसी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शवों के बीच बिलख रही एक महिला रिश्तेदार ने एक बच्ची के जीवित होने का दावा किया। दरअसल महिला रिश्तेदार शवों के पास पहुंची और बारी-बारी से उनके चेहरों से कपड़ा हटाकर देख रही थी। अंत में जब उसने मुकेश की छोटी बेटी पल्लवी का चेहरा खोला, तो उसने दावा किया कि पल्लवी की सांसें अभी भी चल रही हैं, जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।