फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रोडरेज में डबल मर्डर: बाइकें भिड़ने पर बाप-बेटे का कत्ल, एक बेटा घायल; कानपुर कांड की पूरी कहानी

Mon, 25 May 2026 10:11 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में रोडरेज में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां यशोदानगर में बाइकें भिड़ने पर सरेराह पिता-पुत्र को चाकू से गोदकर मार डाला। भीड़ ने आरोपी डिलीवरी बॉय को पीटकर पुलिस को सौंप दिया है। उसके दो साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बाइकसवार तीन आरोपियों ने पहले हेलमेट फिर चाकू से कई वार किए।
विज्ञापन
1 of 8
kanpur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के नौबस्ता में विराटनगर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर और यशोदानगर चौराहे पर पुलिस पिकेट पॉइंट की मुस्तैदी के बावजूद दबंगों ने खूनी खेल खेला। रविवार रात बाइकों की भिड़ंत के विवाद में सरेराह पिता और छोटे बेटे की तीन युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में बड़ा बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुस्साहसिक वारदात के बाद भीड़ ने एक आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके दो साथी मौके से भाग गए। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने हैलट पहुंचकर घायल युवक और उसकी मां से पूछताछ की।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चकेरी मोड़ पर रामनगर स्थित नई प्लाटिंग निवासी शिवनारायण त्रिवेदी (60) बेटे शिवम (26) और सत्यम (30) के साथ किदवईनगर मार्बल मार्केट में कनक मार्बल में काम करते थे। रविवार रात तीनों काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। यशोदानगर में वृंदावन लॉन के पास उनकी बाइक बगल से गुजर रही दूसरी बाइक से भिड़ गई।
विज्ञापन

3 of 8
शिवनारायण त्रिवेदी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने पिता-पुत्रों पर पहले हेलमेट से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद चाकू निकालकर पिता-पुत्र को लहुलूहान कर दिया।

 

4 of 8
शिवम त्रिवेदी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाकू लगने से शिवनारायण और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरा सत्यम भी तड़प रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने शिवनारायण और छोटे पुत्र शिवम को मृत घोषित कर दिया। सत्यम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

5 of 8
घटना के बाद गमगीन परिजन और पड़ोसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की जानकारी पर घर में शिवनारायण की पत्नी सुधा बेहोश हो गईं। भीड़ ने मौके से एक आरोपी शिवा वर्मा निवासी कानपुर देहात को पकड़ा। वह श्यामनगर में रहकर ऑनलाइन प्लेटफार्म में डिलीवरी बॉय का काम करता है। दो अन्य आरोपी नौबस्ता निवासी करन वर्मा, उत्सव अवस्थी की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि करन ने ही चाकू से हमला किया है।
विज्ञापन

6 of 8
घटना के बाद बंद पड़ा मृतकों का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दबंगई : पुलिस चौकी टिकट पाउटको पुलिस का भी खौफ नहीं
एक तरफ विराटनगर पुलिस चौकी और दूसरी तरफ यशोदानगर चौराहे पर पिकेट पॉइंट की तैनाती के बावजूद कुछ दूरी पर ही दबंग युवक पिता और दो पुत्रों की बर्बरता से पिटाई कर रहे थे। भीड़ भी तमाशबीन बने खड़ी थी। 

 
विज्ञापन

7 of 8
हमले में घायल बड़ा बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दबंगों को दुस्साहस करने से रोकने के लिए कोई आगे नहीं आया। जब पिता और दोनों पुत्र लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गए, इसके बाद भीड़ ने एक हमलावर को दबोचा, जबकि उसके दो साथी भाग गए। लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मी काफी देर से पहुंचे।

 
विज्ञापन

8 of 8
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। योगेश कुमार एडीसीपी, साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें