Fatehpur News: फतेहपुर में एलएलबी छात्र ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी मिलने पर अपनी प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने 24 किमी दूर ललौली थाने जाकर आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
फतेहपुर जिले में महिला और एलएलबी छात्र के बीच पनपे प्रेम प्रसंग का दो वर्ष के बाद अंत हो गया। हत्यारोपी प्रेमी ने ललौली थाने में पूरी वारदात कबूल दी। यहां उसने बताया कि महिला दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देती थी। इस पर उसने महिला से कहा कि दुष्कर्म में नहीं तेरी हत्या में जेल जाऊंगा और फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। हत्या के बाद प्रेमी थाने में सहमा और डरा भी दिखा।
वह बहादुर गांव से नौ किलोमीटर दूर गाजीपुर थाना न जाकर 24 किमी चलकर ललौली थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। हत्यारोपी रजपाल उर्फ राजपाल छह मई की शाम प्रेमिका को उसके गांव से लेकर बहादुरपुर गांव पहुंचा था। दोनाें के बीच किसी तरह के विवाद की छह और सात मई को ग्रामीणों ने चर्चा नहीं सुनी। रजपाल सात मई की रात निमंत्रण से लौटा था।
विज्ञापन
2 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
महिला ने बोला- दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा देगी
विवाद शुक्रवार सुबह से ही शुरू हो गया। हत्यारोपी ने ललौली पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। उसे महिला के अन्य युवकों से प्रेम प्रसंग होने का शक था। इसी बात पर विवाद हो रहा था। विवाद दौरान ही महिला ने उसे बोला कि वह दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा देगी। ये धमकी सुनने के बाद उसने आपा खो बैठा। उसने बोला कि वह दुष्कर्म में नहीं तेरी हत्या में जेल में जाना पसंद करेगा।
विज्ञापन
3 of 11
राखी का दुपट्टे से गला घोंट दिया यह बोलकर ही राखी का दुपट्टे से गला घोंट दिया। यह सुनने के बाद ललौली
- फोटो : amar ujala
राखी का दुपट्टे से गला घोंट दिया
यह बोलकर ही राखी का दुपट्टे से गला घोंट दिया। यह सुनने के बाद ललौली पुलिस ने उसे फौरन जीप में बैठाया और साथ लेकर गाजीपुर थाने पहुंची। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी को शक था कि जहां शहर में राखी पूर्व में रहती थी। यहां के रहने वाले एक पड़ोसी युवक से बातचीत करती है। इसके अलावा कैथनपुरवा गांव के सूरत में रहने वाले युवक से बातचीत करती है।
4 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
10 दिन पहले भी राखी को पीटा था
दोनों के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। करीब 10 दिन पहले गांव से राखी बहुआ रजपाल के घर पहुंची थी। बहुआ में राखी को रजपाल ने पीटा था। पीटकर उसे घर से भी भगा दिया था।
विज्ञापन
5 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
दो साल पहले होली में मिले थे दोनों
राखी गांव से चचेरी बहन के घर बहादुरपुर गांव दो साल पहले होली पर गई थी। पैतृक घर में बहुआ से गाजीपुर थाने के बहादुरपुर रजपाल भी होली जलाने पहुंचा था। यहां दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था।
विज्ञापन
6 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
पिता बोला- पूछताछ पर झगड़ती थी बेटी
पिता ने बताया कि राखी दो दिन पहले किसी युवती के शादी कार्यक्रम में जाने की बात कहकर निकली थी। पुत्री पांच साल की बेटी को छोड़कर अक्सर कई दिन तक बाहर रहती थी। पूछताछ करने पर झगड़ती थी। हत्यारोपी का परिवार करीब 10 साल से बहुआ में रहता है।
विज्ञापन
7 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
गाजीपुर में किसी और से प्रेम संबंध होने की शंका पर शादीशुदा महिला की प्रेमी एलएलबी के छात्र ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रेमी खुद ललौली थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। हत्यारोपी का कबूलनामा सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। ललौली पुलिस उसे लेकर गाजीपुर थाने पहुंची।
8 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
राखी अक्सर मायके में रहती थी
इसके बाद शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मां शीला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। असोथर थाने के कैथनपुरवा निवासी रामकरन रैदास की पुत्री राखी (27) की शादी वर्ष 2018 में हथगाम थाने के नयापुरवा निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से राखी अक्सर मायके में रहती थी।
9 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए
जितेंद्र परिवार के साथ लुधियाना में रोजगार के सिलसिले से रहता है। राखी का गाजीपुर थाने के बहादुरपुर गांव में चचेरी बहन के घर आना-जाना था। यहां करीब दो साल पहले बहादुरपुर गांव के मूल निवासी रजपाल से राखी की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।
10 of 11
Fatehpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
कचहरी में प्रैक्टिस भी करता है
रजपाल परिवार के साथ ललौली थाने के गांधीनगर वार्ड के कन्हैया नगर मोहल्ले में रहता है। वह एलएलबी का छात्र है और कचहरी में प्रैक्टिस भी करता है। पुलिस को रजपाल के परिजन ने बताया कि दोनों कई महीने से शहर के राधानगर में एक किराये के कमरे में रह रहे थे। इसके कुछ दिन बाद महिला रजपाल के साथ कन्हैया नगर मोहल्ले में रहने लगी।
करीब एक हफ्ते बाद राखी अपने मायके चली गई थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि राखी मायके से छह मई को शहर में एक युवती की शादी में शामिल होने की बात कहकर निकली थी। वहीं बाइक से रजपाल कैथनपुरवा गांव पहुंचा और यहां से उसे लेकर बहादुरपुर आ गया। गांव में दो दिन से दोनों साथ थे। शुक्रवार को प्रेमी ने अपने ही घर में दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी।