कानपुर के फीलखाना इलाके के सवाई सिंह का हाता में होजरी कारोबारी का खून से लथपथ शव मिला। उनके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किए जाने की आशंका है वहीं इलाकाई लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनने की बात भी बताई है। हत्याकांड से गुस्साए कारोबारियों ने दुकानें बंद करा दीं।
कानपुर के होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की सरेआम सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या करने भनक जैसे ही परिजन, रिश्तेदारों, दोस्तों और व्यापारियों को लगी तो वे उर्सला अस्पताल पहुंच गए। कारोबारी का खून से लथपथ शव देख परिजन और दोस्तों में चीखपुकार मच गई।
एक दूसरे के कंधे पर फूट-फूटकर बिलखते दोस्तों का कहना था कि विजय केवल कारोबार से मतलब रखता था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हंसमुख, मददगार और व्यवहारकुशल था। हत्या करने वाले यह जानते थे कि अगर शिवाला में कांड किया तो बचकर नहीं जा पाएंगे। उसे धोखे से सवाई सिंह हाते वाली गली में ले गए और एक मकान में हत्या कर दी।
विज्ञापन
2 of 12
विजय कुमार चौरसिया की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आक्रोशित दोस्तों और परिजनों का साफ कहना था कि जिस बेरहमी से उसके जिगरी दोस्त का कत्ल किया गया हत्यारोपी को भी उसे तरह सजा दी जाए। वहीं, उर्सला में मौजूद मां मीरा, पत्नी नेहा और घर की महिलाएं बिलखते हुए एक दूसरे को ढांढ़स बंधाती रहीं।
विज्ञापन
3 of 12
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case
- फोटो : amar ujala
बच्चों को क्या जवाब देंगे...
सीलिंग हाउस में सेकंड क्लास में पढ़ने वाला बेटा आदी और केजी में सेंटमेरी स्कूल में पढ़ने वाली बेटी अनवी को विजय बहुत प्यार करता था। वह बच्चों को हर खुशी देना चाहता था। बिलखते सगे बड़े भाइयों अजीत और अजय का कहना था कि अब वे बच्चों को क्या जवाब देंगे। इस वारदात ने एक खुशहाल परिवार को बर्बाद कर दिया।
4 of 12
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case
- फोटो : amar ujala
जहां बैठका बनाए था विशाल, वहां की दुकानदार महिलाओं को पुलिस ने उठाया
होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया को जो स्कूटी सवार विशाल दुकान से बैठाकर ले गया वह आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। वह चौक के पास एक महिला दुकानदार की दुकान के पास दिनभर युवकों के साथ खड़ा रहता था।
विज्ञापन
5 of 12
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case
- फोटो : amar ujala
इस पर दोस्तों और परिजनों के कहने पर पुलिस की टीमों ने महिला दुकानदार और एक अन्य महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर उर्सला पहुंची। वहां आक्रोशित परिजनों ने देखते ही उन लोगों का विरोध कर आरोप लगाए कि यही महिलाएं विशाल को दुकान पर दिनभर बैठाती थीं। आक्रोश देख पुलिस उन्हें भीड़ के बीच से तुरंत कोतवाली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
6 of 12
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case
- फोटो : amar ujala
हत्या करने वालों ने मोबाइल से सबकुछ कर दिया डिलीट
परिजनों और दोस्तों का पुलिस से साफ कहना था कि सवाई सिंह का हाता वाली गली में जिस स्थान पर विजय खून से लथपथ मिले वहां पर उनका मोबाइल जमीन पर पड़ा था। उन लोगों ने मोबाइल उठाकर देखा तो उसमें से व्हाट्सएप चैट, कॉल लॉग सब कुछ डिलीट कर दिया गया था। मोबाइल के डिलीट डाटा को रिकवर करने के लिए पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
7 of 12
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case
- फोटो : amar ujala
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलेंगे राज
एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि प्रथम दृष्टया कारोबारी के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई। घटनास्थल के पास गोली की आवाज सुनने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता है। परिजनों ने गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस पर शनिवार को पोस्टमॉर्टम में स्थितियां साफ स्पष्ट हो सकेंगी।
8 of 12
Vijay Chaurasia Murder Kanpur
- फोटो : amar ujala
शिखा शांत होने का नाम नहीं ले रही थी
विजय होजरी में काम करने वाली सेल्सगर्ल शिखा वारदात के बाद आपे से बाहर थी। भाई के साथ बिलखते हुए उर्सला पहुंची शिखा का कहना था कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि विजय भइया जिंदा नहीं हैं। अभी तो उन्हें एक स्कूटी सवार बैठाकर ले गया था। कुछ ही देर में उन्हें इतनी भयानक मौत दे दी। वह लगातार सोच सोच कर हैरान और परेशान होकर बिलख रही थी।
9 of 12
Vijay Chaurasia Murder Kanpur
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कारोबारी का मर्डर
कानपुर के फीलखाना इलाके के सवाई सिंह का हाता में शुक्रवार शाम होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया (42) का खून से लथपथ शव मिला। उनके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार किए जाने की आशंका है वहीं इलाकाई लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनने की बात भी बताई है। हत्याकांड से गुस्साए कारोबारियों ने दुकानें बंद करा दीं। बवाल की आशंका पर कई थानों का फोर्स फीलखाना और शिवाला बाजार में तैनात किया गया।
10 of 12
Feelkhana Hosiery Trader Murder Case
- फोटो : amar ujala
परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिरकी मोहाल निवासी विजय कुमार चौरसिया की शिवाला बाजार में विजय होजरी के नाम से दुकान है। उनके बड़े भाई अजीत की गया प्रसाद लेन में और दूसरे नंबर के भाई अजय की शिवाला बाजार में होजरी की दुकान है। विजय होजरी की कर्मचारी शिखा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम 6:32 बजे विजय दुकान में बैठे थे। इस बीच स्कूटी सवार नारंगी रंग की कमीज पहने एक युवक आया। वह उन्हें अपने साथ लेकर चला गया। करीब 50 मिनट बाद उनकी हत्या की सूचना आई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्कूटी सवार विजय को सवाई सिंह के हाते में एक जर्जर मकान में ले गया। वहां पहले से कुछ लोगों के होने की आशंका है। अचानक मोहल्ले के लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस बीच नारंगी शर्ट पहने युवक भागता हुए दिखाई दिया। जर्जर मकान की सीढ़ियों के पास विजय कुमार तड़प रहे थे। उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी। लोगों ने उनके परिजन को सूचना दी।
फीलखाना में होजरी कारोबारी की हत्या
- फोटो : amar ujala
आनन फानन उन्हें उर्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह, एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पर जांच की। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर नारंगी रंग की कमीज पहनने वाले की पहचान विजय की दुकान के सामने रेस्टोरेंट संचालक विशाल के रूप में हुई है। विजय और विशाल दोस्त हैं। विजय कुमार के परिवार में पत्नी नेहा, बेटा आदी और बेटी अनवी हैं। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।