फतेहपुर में पिता की हत्या करने वाले यूपी पुलिस के सिपाही आदित्य पटेल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सिपाही को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी गांव वालों से रुपये ऐंठता था।
फतेहपुर के हुसैनगंज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर पिता की हत्या करने वाले सिपाही पुत्र आदित्य पटेल की गांव में दहशत में थी। उसके जेल जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता का हत्यारा सिपाही आदित्य जब कभी भी गांव आता तो वर्दी का रौब दिखाकर कई लोगों से रुपये एंठ ले जाता था। उसके जेल जाने से गांव के लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार कन्नौज पुलिस में तैनात आदित्य पटेल जब भी गांव आता था तो लोगों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देता था। वह कहता था कि जेल में सड़वा दूंगा। धमकी देकर लोगों से रुपये और शराब लेता था।
विज्ञापन
2 of 9
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। आरोपी सिपाही की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक किसान ने बताया कि उसका घर पूर्वजों से मिली सरकारी जमीन पर बना है। आदित्य अक्सर उन्हें धमकाता था कि अवैध कब्जा है, एक फोन पर हटवा दूंगा। कई बार उनसे इसी धमकी पर रुपये ले जा चुका है।
विज्ञापन
3 of 9
मां ज्ञानमती और भाई आनंद, किशोर चंद्र पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मजबूरी में 10 हजार रुपये देने पड़े'
ग्रामीणों के मुताबिक वह पूर्व के कई प्रधानों से भी रुपये ऐंठ चुका है। वर्तमान प्रधान के करीबी अजय ने बताया कि एक महीने पहले वह घर बनवा रहे था। आदित्य ने उससे रुपये की मांग की थी। घर नहीं बनने देने की धमकी दी थी। उसे भी मजबूरी में 10 हजार रुपये देने पड़े थे।
4 of 9
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस भी शिकायत को कर देती थी अनसुना
पुलिस भी उसके खिलाफ शिकायत को अनसुना कर देती थी जिससे उसका मनोबल बढ़ गया था। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि उनके सामने सिपाही की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 9
मां ज्ञानमती और भाई आनंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी सिपाही की पत्नी भी ससुर के अंतिम दर्शन करने नहीं पहुंची
गौरा चुरियारा गांव के आदित्य पटेल ने एक लाख रुपये नहीं देने पर अपने पिता किशोर चंद्र (70)के ईंट से हमला कर रविवार रात हत्या कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी सिपाही पुत्र आदित्य को जेल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शाम पांच बजे शव असनी गंगा घाट पर पहुंचा। जहां बड़े पुत्र आनंद प्रकाश ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। आरोपी सिपाही की पत्नी ज्योति ससुर के अंतिम दर्शन को गांव नहीं पहुंची।
बुजुर्ग पिता की ईंट से कूंचकर हत्या
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना इलाके के चुरियारा गांव में एक लाख रुपये के लिए रविवार रात सिपाही ने बुजुर्ग पिता की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। बचाने के लिए आए भाई और मां को भी ईंट और घूंसों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में उसकी तैनाती कन्नौज में है।
विज्ञापन
7 of 9
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव निवासी पूर्व प्रधान किशोर चंद्र पटेल (70) का बड़ा पुत्र आनंद प्रकाश उनके साथ रहता है। छोटा पुत्र आदित्य पटेल कन्नौज पुलिस की समन सेल में कार्यरत है। रविवार रात करीब 10 बजे आदित्य बुलेट से घर आया। मां ज्ञानमती के मुताबिक, घर में आते ही आदित्य उनसे धान बेचने से मिले रुपये में अपने हिस्से के एक लाख रुपये मांगने लगा। मां और भाई के समझाने पर आदित्य उनसे झगड़ने लगा। इसके बाद आदित्य कमरे में मौजूद पिता किशोर चंद्र के पास पहुंचा और उनसे रुपये मांगने लगा।
8 of 9
fatehpur murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने भी समझाने की कोशिश की तो उन्हें कंधे से पकड़कर घसीटता हुआ घर के बाहर ले आया। पिता को जमीन पर गिराकर उनके चेहरे पर ईंट के एक के बाद एक करीब दस ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बीचबचाव में आई मां ज्ञानवती व भाई आनंद को भी आदित्य ने जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आदित्य भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।