फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 350 का पेट्रोल और 150 रुपये का खरीदा था केन, मासूम के सामने हत्या करने की हिम्मत न कर सका; बड़ा खुलासा

Tue, 23 Sep 2025 03:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया था। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपनी पत्नी रेशमा की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसकी अपनी सास से नहीं बनती थी।
विज्ञापन
1 of 8
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के औंग थाना इलाके के रानीपुर में बंद पड़ी फैक्टरी में पत्नी रेशमा (25) की हत्या कर शव को जलाने के मामले में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने बताया कि रेशमा की सास से नहीं बनती थी। इस कारण ही दीपू वारदात वाले दिन उसे अपने साथ बंद फैक्टरी में यह कहकर लाया था कि वह अलग कमरा लेकर रहेगा। 

दीपू, सनी और रेशमा के साथ उनका ढाई साल का बच्चा भी चमड़ा फैक्टरी पहुंचे। यहां दीपू ने पहले सनी को बच्चे के साथ पेट्रोल लेने के लिए भेज दिया। तब तक उसने रेशमा का गला दबाकर उसकी हत्या की। शव को फूंकते समय भी दीपू ने सनी से कहा, बच्चे को बाहर ले जाओ। वारदात के बाद दोनों बड़ाहार में रहने वाली दीपू की बहन के घर पहुंचे और बच्चे को बहन के हवाले कर महाराजपुर पुलिस के पास रेशमा की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 8
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला
350 रुपये का पेट्रोल और 150 का खरीदा था केन
दीपू के साथी सनी ने बताया कि शव को फूंकने में कुल 500 रुपये खर्च हुए थे। पास के ही पेट्रोल पंप के कर्मचारी को उसने 500 का नोट देकर कार में डालने के नाम पर पीपा और पेट्रोल मांगा। कर्मचारी ने उससे 150 रुपये केन के लिए और बाकी बचे 350 रुपये का पेट्रोल दिया। उसी पेट्रोल से दीपू ने रेशमा के शव को सिर से पैर तक नहला दिया, इसके बाद माचिस जलाकर शव फूंक दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
fatehpur murder - फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम ने ही प्यार चढ़ाया परवान फिर ली रेशमा की जान
रेशमा अपनी नानी किशनी के पास जहानाबाद थाने के नयापुरवा में रहती थी। उसे सोशल मीडिया पर अपडेट रहना का काफी शौक था। रेशमा को नहीं पता था कि इंस्टाग्राम चलाने का शौक ही उसकी जिंदगी में खुशियों की जगह जान का दुश्मन भी बन जाएगा। परिजनों की मानें तो रेशमा की इंस्टाग्राम से दीपू से दोस्ती हुई फिर दोनों ने घरवालों की मर्जी के बगैर शादी कर ली, लेकिन रेशमा का शौक एक बच्चे की मां बनने के बाद भी नहीं छूटा।

4 of 8
थाने के पास बैठी रेशमा की मौसी मंजू, नानी केशनी मौसी की बेटी मोनी और रेशमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिर में इसी शौक ने उसकी जान ले ली। पूछताछ में दीपू ने बताया कि शादी के बाद भी रेशमा की इंस्टाग्राम पर तीन-चार युवकों से दोस्ती थी। उसे तो यकीन ही था कि हो न हो, उनमें से किसी एक के साथ रेशमा के करीबी संबंध थे। इसी के चलते ने उसने रेशमा को मौत के घाट उतार दिया। दीपू का कहना है कि उसे रेशमा की मौत का कोई अफसोस नहीं है। उसका यही अंजाम होना था।
 
विज्ञापन

5 of 8
थाने के पास बैठी रेशमा की मौसी मंजू नानी केशनी मौसी की बेटी मोनी मौसा राजाराम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजपुर की रेशमा का फैक्टरी में मिला था सुलगता शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में रानीपुर स्थित बंद फैक्टरी में सुलगते मिले शव की पहचान कानपुर जिले के महाराजपुर की रेशमा (25) के रूप में परिजन ने की है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इसी मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। महिला का शव 15 सितंबर को फैक्टरी में जला हुआ मिला था। विवेचना के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की लोकेशन फैक्टरी के आसपास मिली थी। नंबरों के आधार पर पुलिस रविवार दोपहर कानपुर महाराजपुर थाने के गंगागंज गांव दीपू पासवान के घर पहुंची। 
 
विज्ञापन

6 of 8
रेशमा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आने की जानकारी पर दीपू घर से भाग निकला। पुलिस ने दीपू की पत्नी रेशमा के बारे में छानबीन की। पता लगा कि रेशमा थाना क्षेत्र के ही रसूलपुर पधारा निवासी विनोद पासवान की पुत्री है। बचपन में रेशमा की मां रूपरानी की मौत हो गई थी। इसके बाद रेशमा अपनी नानी किशनी के पास जहानाबाद थाने के नयापुरवा में रहती थी। पिता से कोई वास्ता नहीं रहा। नानी ने पुलिस को बताया कि रेशमा की इंस्टाग्राम पर दोस्ती कानपुर के महाराजपुर थाने के गंगागंज निवासी दीपू पासवान से हुई थी।
 
विज्ञापन

7 of 8
पति दीपू के साथ रेशमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के बाद दोनों के बीच अनबन
दोनों परिवारों की मर्जी से 2022 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों के बीच अनबन रहती थी। इस मामले के खुलासे के बाद थाने पर करचलपुर गांव से रेशमा की मौसी मंजू, मौसा राजाराम, मौसेरी बहन मोनी, रिश्ते में बहनोई बृजलाल पहुंचे। मौसेरी बहन मोनी ने बताया कि 15 सितंबर की दोपहर दो बजे रेशमा के पति दीपू ने उसे और अन्य रिश्तेदारों को फोन किया था।
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी पति दीपू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने बोला कि रेशमा कहीं चली गई है। नानी किशनी ने महाराजपुर थाने में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने उसे लौटा दिया। दीपू ने ही पत्नी की महाराजपुर थाने में 18 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिश्तेदार पर आरोप भी लगाया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें