फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फतेहपुर मकबरे में बवाल करने में शामिल थे ये भाजपा नेता, एक सपा कार्यकर्ता भी; पप्पू सिंह ने बिगाड़ा माहौल?

Wed, 13 Aug 2025 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर मकबरे में बवाल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और इंटेलीजेंस की टीम लगी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के मोबाइल बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 12
Fatehpur Mob Violence - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर में आबूनगर मकबरा प्रकरण में उपद्रव करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व इंटेलीजेंसी विंग की टीम गठित की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के मोबाइल बंद हो गए हैं। इसी वजह से लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। एसपी ने टीमों को धरपकड़ के लिए निर्देश दिए हैं।

एसओजी प्रभारी विनोद कुमार यादव और इंटेलीजेंस विंग प्रभारी विनोद मिश्रा व सर्विलांस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गईं हैं। तीनों टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश डाल रहीं हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के मोबाइल बंद हो चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 12
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
चर्चा है कि सारे आरोपी एक दूसरे के संपर्क में हैं। फिलहाल पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का कोई प्रयास नहीं किया है। वह सभी अपने स्थानों पर सुरक्षित हैं। पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी आत्मसमर्पण कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 12
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
उपद्रव में भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला,आशीष त्रिवेदी, सपा से हटाए गए पप्पू सिंह चौहान, भाजयुमो नेता प्रसून तिवारी, सभासद रितिक पाल, विनय तिवारी, पुष्पराज पटेल, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, दलित समाज के नेता देवनाथ धाकड़े व अन्य 160 आरोपी शामिल हैं। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि एसपी के निर्देश पर टीमें गठित की गई है। जल्द ही धरपकड़ होगी।

4 of 12
सपा नेता को पार्टी से निकाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकबरे में तोड़फोड़ करने वाला सपाई पार्टी से निष्कासित
आबूनगर रेड्डया स्थित मकबरा में तोड़फोड़ व सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता भी शामिल था। उसके समेत 160 पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज सोमवार को दर्ज की है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी से पप्पू सिंह चौहान को मंगलवार को निलंबित किया है। हालांकि पप्पू सिंह का दावा है कि उन्होंने पार्टी से मंगलवार सुबह स्वयं ही इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

5 of 12
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
आबूनगर रेड्डया स्थित मकबरे में सुबह करीब 11 बजे अचानक तोड़फोड़ की गई। माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। डीएम रविंद्र सिंह तीन घंटे तक लोगों को समझाते रहे। इसके बाद हालात काबू में आए। जिला व पुलिस प्रशासन ने तत्काल माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की। 

 
विज्ञापन

6 of 12
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
इसमें एक की पहचान हुसैनगंज थानाक्षेत्र के रहिमालन का पुरवा निवासी पप्पू सिंह चौहान के रूप में हुई है। वह समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य है। पुलिस ने पप्पू सिंह चौहान समेत 10 नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

 
विज्ञापन

7 of 12
फतेहपुर मकबरे के मंदिर होने के दावे के बाद बवाल और पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा 150 अन्य में नामजद किए गए हैं। पप्पू सिंह के सपा का कार्यकर्ता निकलने के बाद पार्टी की किरकिरी होने लगी। वहीं सपा की ओर से कोई मौका स्थल तक नहीं पहुंचा। इससे विशेष समुदाय के लोगों में आक्रोश है। मामला गरमाने पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को पप्पू सिंह चौहान को पार्टी विरोधी गतिविधियों पर संलिप्तता पाए जाने पर निष्कासित किया है।

8 of 12
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
सभासदों ने दोनों शहर काजी हटाने की मांग
बाकरगंज वार्ड में मुस्लिम सभासदों ने सामूहिक रूप से शहर काजियों को हटाने की मांग की है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन को फेसबुक पर अपलोड किया है। सभासद राजू, सादाब अहमद, आफताब अहमद ने इलाकाई लोगों के विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह और उनकी आगे आने वाली पीढि़यां तक वर्तमान के शहर काजियों से नमाज तक नहीं पढ़ेंगी। उन्हें तत्काल अपने पदों से हट जाना चाहिए, वरना उन्हें हटाना पड़ेगा।

9 of 12
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
सभासदों ने सपा सांसद नरेश उत्तम, विधायक चंद्रप्रकाश लोधी व चेयरमैन राजकुमार मौर्या का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के त्योहार व अच्छे दिन में शामिल होने जनप्रतिनिधियों को कोई जरूरत नहीं है। वह उनके दुख की घड़ी में शामिल नहीं हो सकते तो अच्छे दिन में आने की जरूरत नहीं है।

10 of 12
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
शहर में दिनभर रही चर्चा
मकबरे मामले को लेकर दिनभर शहरभर में चर्चा बनी रही। हर गली मोहल्लों में यही मुद्दा गरमाता रहा। लोग मोबाइल पर भी सिर्फ इससे जुड़ी खबर देखते रहे। हर तरफ चर्चा की सुर्खियां रहीं। लोगों के बीच माहौल भी गरम रहा। इन हालातों के बीच डीएम व एसपी ने मंगलवार शाम को भी मौके का दौरा किया। इस दौरान डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि सिविल कोर्ट से 2010 में एक आदेश जारी हुआ था। उसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी। एसपी अनूप सिंह ने कहा कि स्थिति सामान्य हो गई है। यहां पुलिस की तैनाती है। किसी को भी आने की इजाजत नहीं है।

11 of 12
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ने पप्पू सिंह पर फोड़ा ठीकरा
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता अलीक खान ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी में सपा नेता पप्पू सिंह पर माहौल का ठीकरा फोड़ दिया। कहा कि आज तक फतेहपुर में जो काम नहीं हुआ था, वो तुमने करवा दिया। भाईचारा गंगा जमुनी तहजीब सब तहस नहस कर दी। इतिहास में नाम दर्ज करा लिया। एक सपाई की जमीन बचाने के एवज में पूरे शहर को उपद्रव में झोंकने का काम किया।
विज्ञापन

12 of 12
फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद - फोटो : amar ujala
वीडियो में दिखने वालों की गिरफ्तारी हो: अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक बयान का वीडियो सामने आया है। जिसमें सरकार को वायरल वीडियो में दिखने वाले हर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों को हटाए जाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें