फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव के बाद फतेहपुर की निर्भया भी हारी जिंदगी की जंग, केरोसिन डालकर जलाया था, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Thu, 19 Dec 2019 03:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती फतेहपुर कांड की पीड़िता जिंदगी की जंग हार गई। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसके चलते गुरुवार सुबह पीड़िता की मौत हो गई। बता दें कि दुष्कर्म के आरोपियों ने पीड़िता को जिंदा जला दिया था। पीड़िता कृत्रिम सांसों पर थी।

इससे पहले पीड़िता का इलाज कर रहे हैलट के सर्जन डॉ. अनुराग सिंह ने बताया था कि फेफड़ों में ताकत नहीं है, उसे वेंटिलेटर पर रखा है। उसे वेंटिलेटर से कृत्रिम सांस दी जा रही है। इसके साथ ही हृदय में भी कमजोरी आ गई है। हृदय की दवाएं भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का आरोप
फतेहपुर में 14 दिसंबर को युवती से दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया था। आरोप रिश्ते के चाचा पर है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने दोनों पक्ष की पंचायत के फैसले से क्षुब्ध होकर युवती के आग लगाने की बात कही थी।

यह मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति के किसान परिवार का है। युवती (18) शनिवार की सुबह घर में अकेली थी। मां गांव के ही एक घर में किसी काम से गई थी। पिता खेत में था। पीड़िता के छोटे चार भाई घर के बाहर खेलने गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का रिश्ते में चाचा पड़ोस में रहता था। तहरीर के मुताबिक आरोपी युवक युवती को अकेला देखकर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने घरवालों को सारी बात बता देने की बात कही।

इस पर आरोपी चाचा बौखला उठा और उसने केरोसिन उड़ेलकर युवती को जिंदा जला दिया। इसके बाद भाग निकला। आग का गोला बनी युवती घर से बाहर की ओर भागी। गांव के लोग दौड़कर पहुंचे, जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

4 of 7
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इधर, सीओ सिटी केडी मिश्रा, थानाध्यक्ष निशिकांत राय समेत भारी पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचा। सर्जन डा. नरेश विशाल ने बताया था कि पूरा शरीर जला हुआ है।

हालत नाजुक देखकर उसे जीवन रक्षक एंबुलेंस (एएलएस) से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। अस्पताल में नायब तहसीलदार व महिला थानाध्यक्ष ने युवती के कलम बंद बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

5 of 7
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
बाद में डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा गांव में मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बयान दर्ज किए गए थे। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि युवती से दुष्कर्म और उसे जलाकर मारने की कोशिश के आरोप में आरोपी चाचा को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

6 of 7
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
पढ़ें पूरा घटनाक्रम
14 दिसंबर
- सुबह 9:00 बजे:  गांव में पंचायत हुई खत्म।
- सुबह 10 बजे: दुष्कर्म पीड़िता चंद कदम दूर दरवाजे पर आग का गोला बनी दिखी।
- सुबह 11:50 बजे: पीड़िता गांव से 108 नंबर एंबुलेंस से सीएचसी हुसैनगंज पहुंची।
- सुबह 11:55 बजे: हुसैनगंज सीएचसी से पीड़िता जिला अस्पताल रेफर।
- दोपहर 12:35 बजे: शहर के सदर जिला अस्पताल में पहुंची पीड़िता।
- दोपहर 12:50 बजे: डॉक्टर ने एएलएस एंबुलेंस के लिए बातचीत की
- दोपहर 01:30 बजे: सदर अस्पताल से एएलएस एंबुलेंस से कानपुर हैलट रवाना हुई
18 दिसंबर -
- दोपहर 12 बजे: बेटी की हालत में सुधार न होते देेखकर गांव लौट आए पिता व भाई।

सूचना पर यूं दौड़े अफसर व नेता
14 दिसंबर -

- दोपहर 2:00 बजे: पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा हुसैनगंज के घटनास्थल गांव पहुंचे।
- दोपहर 3:00 बजे: हुसैनगंज थाने में भाई की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म व जलाकर मारने की कोशिश का केस दर्ज
- दोपहर 03:45 बजे: जिलाधिकारी संजीव सिंह पीड़िता के गांव पहुंचे।
- अपराह्न 04:00 बजे: डीएम ने चंद ग्रामीणों से बातचीत कर मामला प्रेम प्रसंग का होने का बयान दे डाला।
- शाम 4:10 बजे: एडीजी सुजीत पांडेय और डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह पहुंचे।
- रात 10:00 बजे: पुलिस टीम ने आरोपी रिश्ते में चाचा को पकड़ लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फतेहपुर दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
15 दिसंबर -
- दोपहर 01:00 बजे: हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी चाचा को जेल भेजा।
- शाम 5:30 बजे: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम गांव पहुंचीं।
- शाम 5:45 बजे: कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के गांव पहुंचा।
- शाम 6:00 बजे: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने प्रशासन को संवेदनशीलता बरतने की नसीहत दी। उनके कई सवालों का जवाब नहीं दे सके अफसर व खुदकुशी साबित करने वाले ग्रामीण।

16 दिसंबर -
- शाम 7:00 बजे: कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा मौर्या पीड़िता के गांव पहुंची। परिवार को ढांढस बंधाया। शहर में पटेल नगर चौराहे पर कांग्रेसियों ने धरना दिया।
17 दिसंबर -
- दोपहर 2:00 बजे: पूर्व शिक्षामंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक पीड़िता के गांव पहुंचे। पिता व भाई से घटना का विवरण जाना।
18 दिसंबर -
- दोपहर 12 बजे: चार्जशीट के लिए हुसैनगंज थाने के विवेचक ने पिता व भाई का बयान लिया। अन्य ग्रामीणों को बयान के लिए तलाशा।
19 दिसंबर
- हैलट कानपुर में छठे दिन 19 दिसंबर को सुबह सात पीड़िता ने अंतिम सांस ली।
- 4 बजकर पांच मिनट पीड़िता का शव गांव से करीब डेढ़ किमी. दूर रामचंद्रन घाट पर पहुंचा।
- 4: 56 बजे बड़े भाई ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें