फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर कांड: 75 प्रतिशत जल चुकी है दुष्कर्म पीड़िता, डॉक्टर बोले स्थिति अभी नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 04:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
मौके पर घटना की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में केरोसीन डालकर जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक है। पीड़िता हैलट अस्पताल में परीक्षण के बाद 75 फीसदी जली पाई गई। यहां सर्जरी और अनेस्थेसिया विभाग के रेजीडेंट डॉक्टरों की टीम उस पर बराबर नजर रख रही है। वहीं  एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और उसे जलाकर मारने की कोशिश में आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसकी गिरफ्तारी के लिए हुसैनगंज पुलिस के साथ टीम भी लगी थी। 
विज्ञापन

2 of 7
मामले की छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता को सर्जरी विभाग के डॉ. अनुराग सिंह के अंडर में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञों ने पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसके पीओपी वार्ड में उसके लिए वेंटीलेटर की व्यवस्था कर दी गई।
 
विज्ञापन

3 of 7
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
रविवार को उसे अलग रूम में शिफ्ट कर दिया, जिससे अस्पताल के संक्रमण से सुरक्षित रहे। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय काला ने बताया कि पीड़िता की स्थिति की पूरी जानकारी ले ली है। उसकी स्थिति नाजुक है लेकिन उसे ठीक करने के लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं। 
 

4 of 7
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बाद हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह युवती को दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया। आरोप रिश्ते के चाचा पर है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की पंचायत के फैसले से क्षुब्ध होकर युवती ने खुद आग लगाई है।

 
विज्ञापन

5 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज थानाक्षेत्र में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक घटना एक अनुसूचित जाति के किसान परिवार में हुई। युवती (18) शनिवार की सुबह घर में अकेली थी। मां गांव में किसी के यहां काम से गई थी। पिता खेत में था। पीड़िता के छोटे चार भाई घर के बाहर खेलने गए थे। सुबह लगभग दस बजे पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का चाचा आया और उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

 
विज्ञापन

6 of 7
घटना की जानकारी देते डीएम संजीव सिंह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि बड़े भाई की तहरीर पर दुष्कर्म और आग लगाकर मार डालने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम आरोपी की तलाश में लगी है। पीड़ित युवती को बेहतर इलाज दिलाना पहली प्राथमिकता है, इस वजह से उसे हैलट कानुपर पहुंचा दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी संजीव सिंह का कहना है कि उन्होंने गांव के लोगों से पूछताछ की है। पता चला है कि दोनों में दो साल से प्रेम संबंध था। शनिवार की सुबह एक पंचायत हुई थी। पंचायत में युवती व युवक दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। पंचायत में तय हुआ कि युवती की शादी दूसरी जगह होने तक युवक दूर रहेगा और युवती से बात नहीं करेगा। इसी से क्षुब्ध होकर युवती कमरे में गई और खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें