fatehpur road accident
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे किनारे घरों के छप्पर और गृहस्थी जली
डंपरों के टायर आग लगने के बाद प्रेशर से फट गए। टायरों के जलते टुकड़े रोड किनारे बाबू खान और रामस्वरूप के छप्पर पर गिरने से उनमें आग लग गई। बाबूखान का छप्पर जल गया। वहीं, रामस्वरूप पासवान के घर में लगी आग से चारपाई, बिस्तर, बर्तन, कपड़े व गृहस्थी जल गई। पड़ोसियों ने रामस्वरूप की पत्नी पुरखिन, बेटे मोनू, बहू मंजू, पौत्र शुभम को घर से बाहर निकाल जान बचाई।