इनरव्हील क्लब ने मंगलवार को कोकाकोला चौराहा स्थित कान्हा गैलेक्सी में ‘फैशन पैशन बाजार’ का आयोजन किया। इसमें आकर्षण का केंद्र रहा ‘इनरव्हील कानपुर सुपर स्टार- 2019’ फैशन शो।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फैशन का जलवा
- फोटो : अमर उजाला
इंटर क्लब फैशन प्रतियोगिता में सदस्यों ने डिजाइनर ड्रेसें पहनकर रैंप पर फैशन का जलवा बिखेरा। 30 प्रतिभागियों ने मंच पर एक से बढ़कर एक डिजाइनर ड्रेसों में मॉडलों की तरह वाक किया।
विज्ञापन
3 of 5
रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल
- फोटो : अमर उजाला
तीन राउंड की इस प्रतियोगिता में मंजूषा निगम व शुभा गुलाटी ने जज की भूमिका निभाई। कानपुर सुपर स्टार की विजेता दीपाली, प्रथम रनरअप अदिति शुक्ला और तृतीय रनरअप तन्वी ढींगरा रहीं।
4 of 5
फैशन का जलवा
- फोटो : अमर उजाला
फैशन शो के आयोजन में माला सिंह, साक्षी खन्ना, मनीषा शुक्ला, रिंपी भाटिया, वंदना मलानी की मुख्य भूमिका रही। यहां पर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें सुबह से देर शाम तक शहरवासियों ने खूब खरीदारी की। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।