फर्रुखाबाद में दो बाइक भिड़ी हादसे में दो की मौत
- फोटो : amar ujala
ओवरटेक करते समय हुई भिड़ंत, इकलौते बेटे की भी गई जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के नया नगला गांव निवासी 58 वर्षीय हरभान सिंह अपने 21 वर्षीय भतीजे अमन यादव के साथ बाइक से मोहम्मदाबाद बाजार जा रहे थे। नीबकरोरी पावरहाउस के सामने हरभान सिंह ने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई।