farrukhabad two girls death case
- फोटो : amar ujala
सांसद, विधायक के सामने पिता ने सीबीआई जांच की मांग की
दो सहेलियों की मौत के बाद राजनीति जोर-शोर से शुरू हो गई। भाजपा सांसद और विधायक भी पीड़ितों से मिलने पहुंचे। युवती के पिता ने कहा कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। बेटियां आत्महत्या नहीं कर सकतीं हैं। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक डॉ. सुरभि, भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, डॉ. वीके गंगवार, अमरदीप दीक्षित, श्रीकृष्ण गौतम, विजय गुप्ता, राहुल राजपूत पीड़ित के घर पहुंचे।
एक पंडाल में बैठकर दोनों लड़कियों के पिता से बातचीत की। एक के पिता ने सीधे हत्या का आरोप लगाया। दूसरे ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होना बताया, लेकिन कहा कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना था कि लड़कियां आत्महत्या नहीं कर सकती हैं। रिपोर्ट में फंदा लगाकर जान देने की रिपोर्ट उनके गले नहीं उतर रही है। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की।