फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दीवारों और फर्श पर खून... बिखरी पड़ी थीं किताबें, इधर-उधर पड़ी थीं चप्पलें और बैग; नजारा देखकर दहल उठे लोग

Sun, 05 Oct 2025 10:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद शहर के सेंट्रल जेल चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी पॉइंट कोचिंग के गेट पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुए भीषण धमाके में दो छात्रों मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर धुएं का गुबार कई फीट तक छा गया।
विज्ञापन
1 of 14
Farrukhabad Blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल चौराहा के पास स्थित सन कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में शनिवार को हुए भीषण धमाके की गूंज ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। प्रत्यक्षदर्शी बोले कि धमाके की आवाज सुनकर लगा कि जैसे कोई बम या ट्रक का टायर फटा है।

लोगों ने कहा कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों को लगा जैसे कहीं बड़ा बम का धमाका हुआ हो। लोगों ने कहा कि धमाके से कई घरों की खिड़कियां हिल गई और लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

2 of 14
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका, मौके पर पुलिस व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाहर का नजारा देख रह गया दंग
प्रत्यक्षदर्शी अवनीश कुमार, जो घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह उस वक्त इटावा-बरेली हाईवे पर हैप्पी मोटर्स में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अचानक इतनी जोरदार आवाज आई कि लगा जैसे पास में किसी ने बड़ा सुतली बम फोड़ दिया हो। कुछ ही देर बाद घर से फोन आया कि सामने कोचिंग में धमाका हो गया है। जब घर पहुंचा तो बाहर का नजारा देख दंग रह गया।
विज्ञापन

3 of 14
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र, जानकारी लेतीं पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों ओर धूल और धुआं
वहीं सुनील सिंह, जो घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर अपनी कार में बैठे थे। उन्होंने बताया कि पहले तो लगा जैसे किसी ट्रक का टायर फटा है, लेकिन अगले ही पल चारों ओर धूल और धुआं छा गया। जब धुआं थोड़ा कम हुआ तो देखा कि दीवारों और टिन के टुकड़े चारों ओर बिखरे पड़े हैं। एक टुकड़ा तो मेरी कार के पास आ गिरा। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ।

4 of 14
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीवारों और फर्श पर खून, बिखरी पड़ी थीं किताबें
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण धमाके के बाद का नजारा दिल दहला देने वाला था। इमारत के अंदर एल्युमीनियम फर्नीचर के टुकड़े, टूटी दीवारों के बड़े हिस्से और बिखरी किताबें हादसे की भयावहता को बयां कर रहे थे। धमाके के बाद मौके पर पहुंचे लोग अपने बच्चों को ढूंढते नजर आए। 

 
विज्ञापन

5 of 14
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भूतल पर बने कोचिंग सेंटर के कमरे में बच्चों की चप्पलें, बिखरे बैग और फटी किताबें इधर-उधर पड़ी थीं। कई डेस्क के नीचे बैग दबे मिले, जबकि फर्नीचर का मलबा और शीशे के टुकड़े ऊपर तक फैले हुए थे। दीवारों और फर्श पर खून की बूंदें साफ दिखाई दे रही थीं। 
 
विज्ञापन

6 of 14
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह दृश्य देखकर लोग द्रवित हो उठे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के समय सेंटर में अधिकतर 8 से 14 वर्ष तक के बच्चे पढ़ रहे थे। धमाके के साथ ही तेज आवाज और दबाव से चारों ओर के शीशे टूटकर बच्चों पर गिर पड़े। 
 
विज्ञापन

7 of 14
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले होता विस्फोट तो कई होते हताहत, पास ही है प्राथमिक स्कूल
फर्रुखाबाद में सेंट्रल जेल चौराहे के पास कोचिंग सेंटर के बाहर हुए धमाके में दो छात्रों की जान चली गई। जबकि सात घायल हो गए। यदि यह हादसा पांच मिनट पहले हुआ होता तो कई और बच्चों की जान को खतरा हो सकता था। पास के प्राथमिक स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे इसी रास्ते से होकर पांच मिनट पहले ही गुजरे थे।
 

8 of 14
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विद्यालय घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। स्कूल के कई बच्चे नारायनपुर, सातनपुर, घारमपुर आदि मोहल्ले के रहने वाले हैं। यह बच्चे इसी रास्ते से महज पांच मिनट पहले ही गुजरे थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार बताते हैं कि अचानक बहुत तेज धमाका हुआ। वह अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर धमाके की दिशा में दौड़ पड़े। उन्हें भय था कि कहीं स्कूल का कोई बच्चा तो इस धमाके की चपेट में नहीं आ गया।

 

9 of 14
धमाके के बाद बिखरा मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि पटाखे चलाने के दौरान जैसा धुआं उठता है, वैसा ही धुआं चारों ओर छा गया। वह कोचिंग के सामने पहुंचे तो दोवार के बड़े-बड़े टुकड़े सड़क के पार पड़े हुए थे। वहीं, दो छात्रों को बुरी तरह घायल देखकर वह बेचैन हो गए। आसपास के लोग भी धमाके वाली जगह की ओर दौड़ पड़े। बताया कि पांच मिनट पहले यदि धमाका हुआ होता तो स्कूल के करीब 20-25 बच्चे हताहत हो सकते थे।

10 of 14
धमाके के बाद बिखरा मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका 
फर्रुखाबाद शहर के सेंट्रल जेल चौराहे के पास अवैध रूप से संचालित सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी पॉइंट कोचिंग के गेट पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुए भीषण धमाके में दो छात्रों मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर धुएं का गुबार कई फीट तक छा गया। कोचिंग में पढ़ रहे सात छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर आ रही बारूद की दुर्गंध अवैध पटाखा भंडारण की ओर इशारा कर रही है।

11 of 14
धमाके के बाद बिखरा मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो मंजिला भवन में थे 50 से अधिक छात्र-छात्राएं
वहीं अधिकारी कोचिंग सेंटर के गेट के पास बेसमेंट में बने सीवर टैंक में मीथेन गैस के रिसाव को विस्फोट की वजह मान रहे हैं। देर शाम लखनऊ से पहुंची एटीएस टीम ने घायलों से बात की और घटनास्थल की जांच की। सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी पॉइंट के दो मंजिला भवन में शनिवार दोपहर 50 से अधिक छात्र-छात्राएं कोचिंग पढ़ रहे थे। इसी दौरान गेट के पास भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इमारत की दीवारों का मलबा 50 मीटर दूर तक बिखर गया। 

 

12 of 14
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका, छात्र की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं धमाके के बाद कुछ ईंटें 200 मीटर तक दूर जा गिरीं। हादसे के बाद पहुंची आईटीआई और सेंट्रल जेल चौकी पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को लोहिया व अन्य अस्पतालों में भेजा। एक गंभीर घायल को कानपुर रेफर किया। एक छात्र आकाश कश्यप (22) का शव घटनास्थल से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला।

13 of 14
फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टैंक से मीथेन गैस के रिसाव की आशंका
धमाके से आकाश के चीथड़े उड़ गए थे। वहीं दूसरे छात्र आकाश सक्सेना (24) का खून से लथपथ शव कोचिंग सेंटर के बाहर पड़ा मिला। दमकल प्रभारी आशीष वर्मा ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में सीवर टैंक है। वहीं सबमर्सिबल का स्विच बोर्ड भी है। आशंका है कि टैंक से मीथेन गैस का रिसाव हुआ। स्विच बोर्ड में स्पार्किंग से आग लगी और गैस का धमाका हुआ।

 
विज्ञापन

14 of 14
घायलों को लेकर जाते पुलिस व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीथेन गैस के रिसाव से विस्फोट की आशंका
डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में धमाका बेसमेंट में बने सीवर टैंक में बनी मीथेन गैस के रिसाव से हुआ प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें