यूपी के कन्नौज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां एक काले सांप ने किसान को डस लिया। इसके बाद वो मूछों को ताव देता हुआ अस्पताल पहुंचा। हैरानी वाली बात ये थी कि उसके हाथ में वही सांप था जिसने उसको सोते समय डसा था। किसान के हाथ में काले सांप को देखकर मौजूद मरीज और उनके तीमारदारों के होश उड़ गए। इससे बड़ी हैरानी वाली बात थी 'किसान का एक जवाब'। उसने अस्पताल में सांप को लाने की जो वजह बताई उससे डॉक्टर भी दंग रह गए। आगे की स्लाइड में जानिए पूरी कहानी....
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौराचांदपुर निवासी किसान रामकुमार (50) बुधवार दोपहर खेत में फसलों की सिंचाई कर रहा था। थकान आने पर वह खेत में बने एक मंदिर परिसर में सो गया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इस बीच उसके हाथ में एक काले सांप ने काट लिया। इससे उसकी आंखें खुल गईं। इसके बाद उसने मशक्कत कर किसी तरह सांप को पकड़ लिया और हाथ से सांप के फन को पकड़े सीधे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया।
4 of 5
डेमो पिक
सांप देखकर अस्पताल में मौजूद कई लोग भाग खड़े हुए। उसे देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। पूछने पर राजकुमार ने कहा कि वह सपेरा नहीं है। उसे इसी सांप ने डस लिया है।
उसने कहा कि डॉक्टर पूछते, किस सांप ने काटा है तो क्या बताता। मैंने जान पर खेलकर इस सांप को पकड़ लिया और यहां चला आया। बाद में उसने सांप को जिला अस्पताल परिसर की झाड़ियों में छोड़ दिया। डॉ. डीपीएस तोमर ने उसका उपचार किया। डा. तोमर ने बताया कि राजकुमार फिलहाल खतरे से बाहर है।