संतान की चाह ने मुकेश की जिंदगी में कई उथलपुथल किए। पहले उसे पत्नी छोड़ गई। उसने दूसरी शादी की, मगर उसकी चाहत अधूरी रह गई। उसे संतान नहीं हुई तो अपना मन बहलाने के लिए उसने घर में पिल्लों को पाल लिया। उनकी बच्चों की तरह देखरेख करता था। यही कारण है पुलिस ने जब मुकेश के शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो पिल्ले सिपाहियों पर हमलावर हो उठे। दिल दहला देने वाली ये घटना यूपी के जालौन जिले की है।
विज्ञापन
2 of 5
दंपति ने आत्महत्या कर ली
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर बाद जब मुकेश के पिता श्यामलाल ने पिल्लों को काबू में किया और उन्हें दूसरे कमरे में बांधकर आए तब शवों को वहां से हटाया जा सका। श्यामलाल ने बताया मुकेश और उसकी पत्नी अपने बच्चों की तरह ही पिल्लों को खाना खिलाते थे। पिल्ले कमरे में ही सोते थे। बेजुबान पिल्लों की मोहमाया देखकर मोहल्ले के लोग, पुलिस वाले सभी हैरान थे। आसपास के लोगों की मानें तो मुकेश सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी गली में सफाई कर रहा था। इस दौरान वह लोगों से हंस बोल भी रहा था। कुछ देर बाद घर गया और फिर लोगों को मौत की खबर मिली।
विज्ञापन
3 of 5
दंपति ने आत्महत्या कर ली
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश के पिता श्यामलाल ने बताया आगरा में उसकी बेटी की ससुराल है। प्रीती उनकी बेटी की ननद थी। घर आने जाने के कारण मुकेश के उससे प्रेम संबंध हो गए थे। जब प्रीती मुकेश के प्यार में अपना घर छोड़कर आई तबसे उनकी बेटी ने भी उनके परिवार से नाता तोड़ लिया था। वह रक्षाबंधन पर भी नहीं आती थी। परिजनों के अनुसार मुकेश की पहली पत्नी उसके सगे भाई की साली थी तो दूसरी पत्नी प्रीती सगी बहन की ननद।
4 of 5
दंपति ने आत्महत्या कर ली
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश के पिता श्यामलाल और उसकी पहली पत्नी के पिता लल्ला दोनों ही नगर पालिका में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। भले ही मुकेश ने लल्ला की बेटी को छोड़ दिया हो लेकिन श्यामलाल और लल्ला की दोस्ती में कोई फर्क नहीं आया। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में लल्ला अपने मित्र श्यामलाल के कंधे पर हाथ रखे नजर आए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस अधिकारी भले ही मामले को आत्महत्या मान रहे हों, लेकिन सूत्रों की मानें तो उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी बेसब्री से इंतजार है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संदेह है कि कही मुकेश ने प्रीती को मारने के बाद तो खुद को फांसी नहीं लगाई है।