अनुप्रिया गोयनका
एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका
यूपी के कानपुर शहर की अनुप्रिया गोयनका आज बॉलीवुड का फेमस चेहरा बन चुकी है। ‘पद्मावत’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी बड़ी हिट फिल्में करने के बाद अनुप्रिया के चाहने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। अऩुप्रिया का बचपन कानपुर में गुजरा लेकिन पढ़ाई दिल्ली में पूरी हुई। अनुप्रिया ने ‘बॉबी जासूस’, ‘ढिशुम’, ‘डैडी’ फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन अनुप्रिया को पहचान ‘पद्मावत’ और ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म से मिली। इसके बाद साल 2018 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में राजा रावल रतन सिंह की पहली रानी नागमती का रोल अदा किया। अनुप्रिया के परिवार में उनकी दो बड़ी बहनें और एक भाई है।
विचार- अपने काम को लेकर निष्ठावान रहना बहुत जरूरी है। टैलेन्ट के साथ-साथ कठिन परिश्रम बहुत जरूरी है। आपको कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। अपना गोल पता होना चाहिए।