फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने से लाखों लोग भी शाम से देर रात तक परेशान रहे। मोबाइल में फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट सब डाउनलोड होना बंद हो गया तो किसी के मोबाइल में केवल फोटो नहीं डाउनलोड हो रही थी।
विज्ञापन
2 of 6
फेसबुक
अचानक हुई इस गड़बड़ी का किसी को कोई कारण नहीं पता था। देखते ही देखते लाखों लोग बेचैन से हो गए। लोगों को लगा कि मोबाइल खराब हो गया या किसी ने हैक कर लिया। लोग फेसबुक पर लिखने लगे। गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के अनुसार महज चार घंटे में 22 लाख लोगों ने इसका कारण जानने के लिए गूगल सर्च किया।
विज्ञापन
3 of 6
फेसबुक
- फोटो : pexels.com
इस मामले में पूरे भारत में कानपुर नंबर-1 पर था। दूसरे नंबर पर केरल, तीसरे पर दिल्ली, चौथे पर बंगलुरू और पांचवे पर मुंबई के लोग रहे। ट्वीटर पर शहरियों ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर टैग करना शुरू कर दिया। हैशटैग के साथ इन कंपनियों से सर्वर डाउन होने का कारण पूछने लगे।
4 of 6
बीएसएनएल
- फोटो : PTI
बीएसएनएल का भी सर्वर हुआ ठप
सोशल नेटवर्किंग साइट्स के ठप होने के कुछ देर बाद ही बीएसएनएल का सर्वर भी ठप हो गया। न तो कॉलिंग जा रही थी और न ही इंटरनेट चल रहा था। इसके चलते बीएसएनएल के यूजर्स परेशान हो गए। देर रात तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
5 of 6
गूगल डूडल
गूगल के नाम से फर्जी संदेश
सर्वर डाउन होने पर फेसबुक ने लोगों को जल्द सही करने का आश्वासन दिया तो व्हाट्सएप पर गूगल का कथित संदेश वायरल हो गया। इसमें गूगल की तरफ दावा किया गया कि सेटेलाइट में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है।
व्हाट्सएप एक सप्ताह तक बैन रहेगा। आप लोग न तो कुछ डाउनलोड कर सकेंगे और न ही कहीं इस तरह के हार्ड फाइलें भेज सकेंगे। इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने का अनुरोध भी किया गया। हालांकि गूगल की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई संदेश जारी नहीं हुआ।