‘अमर उजाला’ की अनूठी पहल विधवा विवाह को लगातार सराहना मिल रही है। लैंडमार्क में आयोजित विधवा विवाह समारोह में शादी करने वाले 7 जोड़ों ने आर्थिक मदद की चेक मिलने पर ‘अमर उजाला परिवार’ और सामाजिक संगठनों का शुक्रिया अदा किया। इन सातों जोड़ों ने रविवार को अमर उजाला कार्यालय फजलगंज पहुंचकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
होटल लैंडमार्क में हुआ था विधवा विवाह समारोह आयोजित
2 of 4
विधवा विवाह समारोह में शादी करने वाले जोड़े चेक के साथ अमर उजाला दफ्तर पहुंचे
- फोटो : संजय लोचन पांडे, अमर उजाला ,कानपुर
4 अक्तूबर 2016 को ‘अमर उजाला’ की ओर से होटल लैंडमार्क में विधवा विवाह समारोह आयोजित हुआ था। इसमें 7 जोड़ों का विवाह कराया गया था। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी सातों जोड़ों को 20-20 हजार रुपये का चेक देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने लेखपालों के माध्यम से सातों जोड़ों के घर पर चेक पहुंचवाए थे।
3 of 4
महापौर जगतवीर सिंह द्रोण और पद्मश्री गिरिराज किशोर अमर उजाला के कार्यालय में
यह चेक काफी पहले जिला प्रशासन को भेज दिए गए थे। जिला प्रशासन ने लेखपालों के माध्यम से सातों जोड़ों के घर पर चेक पहुंचवाए थे। रविवार को सभी जोड़े अपनी-अपनी चेक लेकर अमर उजाला कार्यालय फजलगंज पहुंचे और शुक्रिया अदा किया। इस दौरान ‘अमर उजाला‘ कार्यालय फजलगंज में मौजूद महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, पद्मश्री गिरिराज किशोर, अमित जैन, महेश मिश्रा, सुभाषिनी ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
चेक लेकर अमर उजाला के दफ्तर पहुंचे जोड़े, किया खुशी का इजहार
----------------------
इन जोड़ों को मिला चेक
-------------------
1-प्रतिभा और दीपक
2-प्रियंका और संदीप कुमार
3-दीपमाला और अशोक कुमार
4-पूजा वर्मा और अंकित वर्मा
5-प्रीति और धीरज श्रीवास्तव
6-ज्योति श्रीवास्तव और अंकुर
7-रीता और अश्वनी कुमार