फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेम्पो पर लिखा था 'बेड़ा पार', मासूम को ले डूबा बीच मझधार

Sun, 08 Jan 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर देहात के रसूलाबाद में नदी में गिरे टेम्पो की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला कानपुर
कानपुर देहात के रसूलाबाद इलाके में हुए एक हादसे में 25 दिन की मासूम बच्ची नदी में बह गई। टेम्पो के साथ नदी में डूबे 8 लोगों को सही सलामत निकाल लिया गया लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। टेंपो में चालक सहित आठ लोग सवार थे।


 
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा

2 of 6
नदी में टेम्पो गिरने के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला कानपुर
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लालाभगत के पास साइकिल सवार को बचाने में सवारियों से भरा टैम्पो गहरी नदी में पलट गया। इस दुर्घटना के बाद सभी सवारियां नदी में डूबने लगीं गांववालों ने किसी तरह 6 लोगों को बाहर निकाल लिया। 
 
विज्ञापन

25 साल की मासूम बच्ची का नहीं लगा कोई सुराग

3 of 6
टेम्पो नदी में गिरते पर अफरा-तफरी का माहौल - फोटो : अमर उजाला कानपुर
नदी में डूबी 25 साल की मासूम बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बच्ची बहकर आगे चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर टैम्पो को नदी से बाहर निकाला। घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। इस दुर्घटना में साइकिल सवार भी घायल हो गया है।  
 

बेकाबू टेम्पो नहर में गिरा

4 of 6
टेम्पो को नदी से निकालने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन - फोटो : अमर उजाला कानपुर
सिमरिया ठठिया, कन्नौज निवासी सुधा (30) पत्नी जय सिंह ने बताया कि टेंपो में चालक सहित आठ लोग सवार थे। वह असालतगंज से गैस लेने जा रही थी। लाला भगत पुल के निकट टेंपो साइकिल चालक को टक्कर मारते हुए राम गंगा नहर में जा गिरा। इससे उसकी नाक में चोंट आई है। वहीं मंजू देवी पत्नी नन्हें निवासी सिमरिया की नवजात बच्ची नहर में बह गई।
विज्ञापन

क्रेन से टेम्पों को निकाला बाहर

5 of 6
नदी से टेम्पो निकालते हुए ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला कानपुर
अधिक पानी और तेज बहाव होने के चलते बच्ची का पता नहीं लग सका। टेम्पो की टक्कर से घायल साइकिल सवार इबरार अली पुत्र मोहब्बत अली निवासी नैनपुर कसमढ़ा तथा सुधा को सीएचसी रसूलाबाद भेजा गया। वहीं नंद किशोर पुत्र होरीलाल, उमाकांती पत्नी अरविंद कुमार, गुड्डी देवी पत्नी रामशरण निवासी सिमरिया ठठिया, कन्नौज बाल- बाल बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेम्पों में चालक सहित आठ लोग थे सवार

6 of 6
नदी से टेम्पो निकाले जाने के बाद आसपास जमा हो गई भीड़ - फोटो : अमर उजाला कानपुर
टेम्पो के नहर में गिरते ही ग्रामीणों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से उक्त लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। टेम्पो चालक वसीम निवासी सिमरिया मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से टेम्पो को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि क्रेन से टेम्पो को निकालकर कब्जे में लिया गया है। अभी तक उक्त मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें