फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने अमित शाह को खत लिखकर दी नसीहत, बोले...मुलायम सिंह के सामने प्रत्याशी न उतारे भाजपा

Thu, 14 Mar 2019 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अमित शाह, राम सेवक (पूर्व मंत्री)
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को पूर्व राज्य मंत्री ने एक खत लिखकर अनोखी नसीहत दी है। ज्ञात हो कि मैनपुरी लोकसभा से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सपा-बसपा गठबंधन ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
अमित शाह, मुलायम सिंह
उनके उम्मीदवार बनने पर कांग्रेस ने वॉक ओवर देते हुए प्रत्याशी नहीं उतारने का एलान किया है। अब सिर्फ भाजपा ही अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। मुलायम सिंह के सामने प्रत्याशी नहीं उतारने के लिये पूर्व राज्य मंत्री राम सेवक ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र भेजा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी, मुलायम सिंह
साथ ही अनुरोध किया है कि सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुलायम सिंह ने दोबारा से प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। ऐसे में नीतिगत भाजपा को अपना उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए। लालबहादुर शास्त्री गन्ना संस्थान के पूर्व चेयरमैन राम सेवक यादव का कहना है कि भाजपा को नेताजी मुलायम सिंह यादव के उस बयान का सम्मान करना चाहिए।

 

4 of 5
अखिलेश यादव
उन्होंने संसद में मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनते देखने की अपनी इच्छा जाहिर की है। भाजपा का दायित्व बन जाता है कि वह भी मैनपुरी में नेताजी के सामने अपना प्रत्याशी न उतारे। इसके लिए उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। यह हालात तब हैं जब अखिलेश यादव पीएम मोदी पर तंज कसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
मैनपुरी में तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में इटावा जनपद का 199 जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी इसी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। नेताजी जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से 1989 में चुनाव जीतने के बाद पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें