यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा उन्नाव, बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, चित्रकूट आदि जिलों में अगले दो दिन मौसम में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
अरब सागर से उठने वाली हवाओं की वजह से महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बनेगा। इससे बादल और हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार को पछुवा हवा चलने से धूप का असर तेज रहा लेकिन शाम के समय धीरे धीरे हवा में नमी बढ़ी।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
हवा की रफ्तार 3.3 किलोमीटर प्रति घंटे रही। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि 14 और 15 मार्च को बारिश और बादल होने से तापमान में भी कमी आएगी।
4 of 5
डेमो पिक
विभाग की मानें तो यह बदलाव कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में नजर आएगा। शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का असर ज्यादा हो सकता है।