फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की भाजपा सरकार पर अखिलेश ने दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान कहा...

Thu, 10 May 2018 05:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा बयान दिया है। वैसे भी अखिलेश यादव का हर बयान सुर्खियां बटाेर लेता है पर इस बार उन्हाेंने प्रदेश की जनता काे भी अपने ट्वीट में घसीटा है।
 
 
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव
इलाहाबाद में एक वकील की सरेआम हत्या प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था का सबूत है। इस सरकार ने प्रदेश को रक्तरंजित कर दिया है। प्रदेश की जनता भय के माहौल में घुटन महसूस कर रही है और इस सरकार से मुक्ति के लिए छटपटा रही है। सरकार अपराधियों के हाथ का खिलौना बन गयी है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव
अखिलेश ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हाे चुकी है। इससे पहले भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर छुट्टी होती थी लेकिन भाजपा ने इसे रद्द कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
हमारी सरकार फिर बनेगी तो फिर हम छुट्टी घोषित करेंगे। बोले कि भाजपा के लोग हमें जितना रोकेंगे, हम महापुरुषों का उतना सम्मान करेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम तो जोड़ने वालों में से हैं, लेकिन भाजपा हमें तोड़ने के नजरिए से देखती है। हम हिंदू हैं लेकिन भाजपा हमें हिंदू नहीं मानती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें