सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को उन्नाव के लाल शहीद अजीत कुमार आजाद के घर पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद अजीत को श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्नी मीरा व परिजनों को सांत्वना देते हुए समाजवादी पार्टी की तरफ से परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।