लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के दौरान 29 अप्रैल को मतदान के दौरान विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम फदना से ईवीएम स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के बजाय रास्ते से ही गायब हो गई। जिसे अगले दिन सुरक्षित बरामद कर लिया गया था। अब फदना गांव में पुनर्मतदान की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
2 of 5
मतदान के समय ली सेल्फी तो दर्ज हो गई रिपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने इस बावत अधिकारियों के साथ बैठककर मतदान की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। 29 अप्रैल को मतदान के बाद ग्राम फदना में बनाई गई पोलिंग बूथ (संख्या 127) की पोलिंग पार्टी बूथ से चंद कदम दूर पर प्रतीक्षालय में जाकर बैठ गई और चुनाव की बस आने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
3 of 5
ईवीएम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद बस आने पर चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारी अपनी-अपनी चुनाव सामग्री लेकर बस में बैठ गए। जबकि फदना बूथ के चुनाव कर्मचारी एक-दूसरे के पास ईवीएम होने की उम्मीद लगाकर बस में बैठ गए थे। ईवीएम प्रतीक्षालय के पास ही छूट गई।
4 of 5
मतदान का इंतजार करतीं मुस्लिम महिलाएं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रात में स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के लिए बस से उतरने पर ईवीएम न मिलने पर हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन भी पूरी रात ईवीएम की तलाश करता रहा लेकिन ईवीएम अगले दिन सुबह 9 बजे मतदान केंद्र के पास मिली। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव ने फदना के मतदेय स्थल पर छह मई को पुनर्मतदान कराने के निर्देश जारी किए हैं।
धूप हल्की होने के बाद मतदान केंद्र के बार लगी मतदाताओं की कतार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए कल (रविवार) कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। आम लोगों को सूचना देने के लिए क्षेत्र में मुनादी कराई जा रही है। जिलाधिकारी सहदेव का कहना है कि ईवीएम सुरक्षित तो मिली लेकिन दूसरों के हाथ लग जाने के कारण पुनर्मतदान की संभावना बढ़ गई है। उनका कहना है कि हालांकि चुनाव आयोग से अभी किसी भी तरह के आदेश नहीं आए हैं। आदेश आने पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।