फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"जानलेवा गाेलगप्पा" की असली कहानी सुनकर हर किसी के उड़ गये हाेश, अाप भी जानिये क्या है पूरा मामला

Fri, 08 Dec 2017 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
शहर हाे या गांव चाैराहे हाें या गली कुछ नजर अाये ना अाये गाेलगप्पे का ठेला जरूर नजर अा जाता है। चटपटे पानी के साथ गाेलगप्पे खाना हर क‌िसी काे पसंद हाेता है पर जब यही गाेलगप्पा अाप के मुंह में जाते ही जान का दुश्मन बन जाये अाैर सांसाें की डाेर काे ताेड़ दे ताे अाप इससे दूर ही रहना पसंद करेंगे। हम अाप काे जानलेवा गाेलगप्पे के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 
     
 
विज्ञापन

चटपटे पानी के साथ गाेलगप्पे

2 of 5
डेमो पिक
कानपुर घाटमपुर के गांव हरबशपुर (सांखाहारी) में पानी के बतासे (गोलगप्पा) खाते समय नरेश की माैत हाे गई। नरेश कुमार सचान (46) ट्रक चालक था। बुधवार की शाम घाटमपुर से अपने गांव जा रहा था। सांखाहारी गांव में चाट के ठेले पर रुककर पानी के बताशे खाने लगा।
   
विज्ञापन

चटपटे पानी के साथ गाेलगप्पे

3 of 5
डेमो पिक
खाते समय अचानक उसे खांसी आ गई और एक गोलगप्पा गले में फंस गया ज‌िससे वह छटपटाने लगा। पास में मौजूद लोगों ने उसके घरवालों को खबर करने के साथ वाहन में लादकर तत्काल सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
 

चटपटे पानी के साथ गाेलगप्पे

4 of 5
डेमो पिक
ड्यूटी पर तैनात सीएचसी के डा. अजीत कुमार ने बताया कि स्वांस नली में गोलगप्पा फंसने से नरेश की मौत हुई है। नरेश के परिजनों ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। नरेश के पास करीब सात बीघा कृषि भूमि भी है। वह खाली समय में ट्रक भी चलाता था।

   
विज्ञापन
विज्ञापन

चटपटे पानी के साथ गाेलगप्पे

5 of 5
डेमो पिक
सजेती थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि देर शाम घटना की सूचना मिली है। उसके परिजनों ने किसान बीमा दुर्घटना प्राप्त करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा है। नरेश के शव को गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें