फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: कमाऊ पूतों की मौतों से उजड़े परिवार, टूटी आस, अब बच्चों को कौन संभालेगा

Wed, 20 May 2020 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 7
यूपी के इटावा में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-इटावा हाईवे पर अर्जुननगर के सामने मंगलवार रात हादसे में जिन पांच फल व सब्जी व्यापारियों की मौत हुई है वे सभी अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत के साथ पत्नी और बच्चों की आस भी टूट गई है। मरने वालों में चार तो सगे भाई हैं, जिनके परिवार को संभालने वाला अब कोई नहीं।

इस कठिन वक्त में जिंदगी गाड़ी कौन खींचेगा इसकी चिंता भी आंखों में दिखी। हादसे में जान गंवाने वाला फल विक्रेता राजू पोरवाल परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी कमाई से ही परिवार आश्रित था। 35 वर्षीय राजू के परिवार में वृद्ध मां, पत्नी गुड्डी के अलावा चार बच्चे गोपाल (10), गौरी (8), परी(6) , बेटू (4) हैं।
विज्ञापन

2 of 7
यूपी के इटावा में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उझाला
औरैया जिले के मुरादगंज के पास हसुलिया गांव निवासी राजू जीजा अरुण पोरवाल उर्फ पोले के पास रहकर फल बेचता था। राजू की मौत से मां, पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुराहाल था। पत्नी यही कर रही थी कि अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा।

अब बच्चों को कौन संभालेगा
सड़क हादसे में मृतक जागेश्वर कुशवाहा और जगदीश कुशवाहा तीन भाई थे। बड़ा भाई खेमसिंह भी सब्जी का काम करते हैं। तीनों भाइयों ने खेती बेचकर लोहियानगर में अलग-अलग मकान बनाए थे। जागेश्वर के 9 साल का बेटा अमन और 6 साल की बेटी बेबी है।
विज्ञापन

3 of 7
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जगदीश जागेश्वर से बड़े थे, उनके बेटा अभय (14) और 11 साल की बेटी दीक्षा है। दोनों के परिवार में कमाने वाला अब कोई नहीं बचा है। बच्चे पढ़ाई करते हैं और पत्नी गृहणी हैं। रोते -रोते दोनों भाइयों की पत्नियां बोलीं, अब बच्चों को कौन संभालेगा। हादसे में एक और परिवार उजड़ा है।

 

4 of 7
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो भाइयों महेश कुशवाहा व बृजेश कुशवाहा की भी मौत हुई है। महेश के आठ साल की बेटी रुचि और छह वर्ष का बेटा प्रतीक है। बृजेश के सात वर्ष की बेटी खुशी और पांच वर्ष का बेटा सिद्धार्थ है। वहीं, पिकअप चालक सपा नगर अध्यक्ष की 13 वर्ष की बेटी आयुष्मान और 17 वर्ष का बेटा लकी यादव है। राजेश पिकअप चलाने के साथ गैस चूल्हा की छोटी दुकान किए थे। दुकान व पिकअप की कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था।
 
विज्ञापन

5 of 7
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक साथ आए छह शव, मची चीतकार
हाईवे पर हादसे में मृतक पिकअप चालक सपा नेता राजेश यादव और सब्जी विक्रेता बकेवर के लोहियानगर मोहल्ले में आसपास ही रहते थे। सभी के मकान 200 मीटर की परिधि में बने हैं। सभी एक दूसरे के हर सुख और दुख में शामिल होते थे।

 
विज्ञापन

6 of 7
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
जागेश्वर, जगदीश कुशवाहा के मकान आमने सामने ही हैं। महेश और  बृजेश के मकान अगल बगल बने हैं। राजू पोरवाल का मकान जागेश्वर के घर से चार मकान आगे है। राजेश यादव का मकान भरथना रोड पर ही सड़क के दूसरी ओर है। एक साथ छह शव आने से पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के हर व्यक्ति की आंखों में आंसू आ गए। सभी यही कर रहे थे मोहल्ले को पता नहीं किसकी नजर लग गई। हादसे के बाद बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद दोहरे, व्यापार मंडल श्यामबिहारी मिश्रा गुट के अध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी उर्फ बबलू त्रिपाठी, कंछल गुट के अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, व्यापारी नेता लल्लन गुप्ता ,युवा व्यापार मण्डल अध्यक्ष बलवीर यादव ने मृतकों घर जाकर शोक जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें