उत्तर प्रदेश के इटावा में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, इटावा जिले के पक्काबाग इलाके में हाइवे पर ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप गड्ढे में गिर गया। हादसे में पिकअप सवार छह सब्जी विक्रेताओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 7
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह बकेवर क्षेत्र में जब एक साथ छह शव पहुंचे तो कस्बे के लोगों का दिल दहल उठा। मरने वाले सभी लोग रोज कमाने खाने वालों में से थे।
विज्ञापन
3 of 7
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सभी मृतकों के घर मात्र दो सौ मीटर की दूरी में ही हैं। भरथना रोड में रहने वाले दो जोड़ी सगे भाई जागेश्वर कुशवाहा व जगदीश कुशवाहा पुत्रगण स्व. लल्लन सिंह उर्फ दखनी कुशवाहा के मकान आमने सामने ही हैं। वहीं महेश उर्फ पप्पू, बृजेश पुत्र सहदेव कुशवाहा के मकान अगल-बगल बने हैं। राजू पुत्र श्रीक्रष्ण पोरवाल का घर जागेश्वर के घर से चार मकान बाद है।
4 of 7
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घटना में मरे समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष पिकअप मालिक राजेश यादव का मकान भरथना रोड पर ही सड़क के दूसरी साइड पर है।
विज्ञापन
5 of 7
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सभी मृतकों के घर में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है। सभी मृतक रोज कमाने खाने वाले थे। जो सब्जी फल के ठेले लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। रात को इटावा मंडी से सब्जी और फल खरीदकर लाते थे और सुबह ठेले पर घूम-घूम कर बेचते थे। सभी के बच्चे छोटे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मृतक राजू पोरवाल पुत्र श्रीकृष्ण पोरवाल के चार बच्चे हैं, जिसमें तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। राजू की सबसे छोटी पुत्री बेटू दो साल की है। जबकि परी आठ, गौरी छह व पुत्र गोपाल पांच साल का है। जागेश्वर कुशवाहा के दो बच्चे हैं, जिसमें पुत्र अमन नौ साल का व बेबी छह साल की है। जागेश्वर के बड़े भाई जगदीश के भी दो बच्चे हैं। पुत्र अभय 14 साल का, पुत्री दीक्षा 11 साल की है।
महेश कुशवाहा का लड़का प्रतीक छह साल का है व पुत्री आठ साल की है। महेश के भाई बृजेश के भी दो बच्चे पुत्री खुशी सात साल, पुत्र सिद्धार्थ पांच साल का है। मरने वाले सभी अपने घर परिवार के मुखिया थे। जो सब्जी और फल बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनकी मौत के बाद उक्त छह लोगों के परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा।