फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा हत्याकांड: पहली बार यहां मिले थे मुकेश और स्वाती... इस वजह से दिल दे बैठी थी; 2020 में पति को भी छोड़ा

Thu, 21 Nov 2024 11:43 AM IST
शाहरुख खान शिवम श्रीवास्तव, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा हत्याकांड में गिरफ्तार स्वाती ने पुलिस की पूछताछ में मुकेश के साथ अपने संबंधों की बात कबूली है। मुकेश ने 2022 में गल्ला मंडी में स्थित अपनी दुकान को भी बेच दिया था। इसमें से बड़ी रकम स्वाती को भी दी थी। 
विज्ञापन
1 of 7
Etawah Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इटावा में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोपी मुकेश और स्वाती की पहली बार मुलाकात पांच साल पहले हुई। मुकेश के रहन-सहन को देखकर स्वाती उस पर मोहित हो गई थी। दोनों में अफेयर शुरू हो गया। स्वाती के पति को जानकारी होने पर दोनों के बीच झगड़ा रहने लगा था। इस पर 2020 में स्वाती अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके कानपुर आ गई थी। इसके बाद से प्रेम संबंध और भी मजबूत हो गए थे।

पुलिस की पूछताछ में स्वाती ने मुकेश के साथ अपने संबंधों की बात कबूली है। पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल जालौन के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशजी में थी। उसकी शादी अर्पण सोनी से हुई थी। अपर्ण के छोटे भाई राजा से स्वाती की बड़ी बहन अंजली से शादी हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
मृतक रेखा, भाव्या और अभीष्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्वाती के देवर ने फोन पर बताया कि स्वाती की शादी उसके भाई अर्पण से 2007 में हुई थी। स्वाती का परिवार और मुकेश का परिवार दोनों 2019 में वृंदावन घूमने गए थे। तब से दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी थी। भाभी के न मानने पर भैया अधिक शराब पीने लगे थे।

विवाद इतनी बढ़ा कि भाभी दोनों बेटों वंश और दृवंश को लेकर कानपुर मायके चली गई थीं। दोनों के बीच अभी तलाक नहीं हुआ है। बीच में भाभी एक दो बार सामान उठाने के लिए घर आई थीं। उन्हें सभी ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानीं। स्वाती के देवर राजा ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी अंजली से उसका तलाक हो चुका है। 
विज्ञापन

3 of 7
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
स्वाती के लिए 2022 में मुकेश ने बेच दी थी दुकान
मुकेश ने 2022 में गल्ला मंडी में स्थित अपनी दुकान को भी बेच दिया था। इसमें से बड़ी रकम स्वाती को भी दी थी। इसके बाद मुकेश ने अपने बेटे अभीष्ट उर्फ आदि के नाम पर कानपुर के बर्रा में खाड़ेपुर सर्राफ की दुकान भी कर ली थी। वह स्वाती के साथ ही शिफ्ट होने की भी तैयारी कर रहा था।
 

4 of 7
आरोपी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
मुकेश की माशूका गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के इटावा में पत्नी, दो बेटियों और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मुकेश की माशूका बुधवार दोपहर करीब एक बजे को गिरफ्तार कर लिया। स्वाती कोर्ट में किसी अधिवक्ता से चोरी छिपे मिलने पहुंची थी। सूचना पर पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौराहा पुल के नीचे से उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी मुकेश - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी मुकेश ने महिला को कानपुर में सराफा की दुकान खुलवाई थी, और उसी के साथ ज्यादा समय गुजारने लगा था। मुकेश के परिवार ने इस बात का विरोध किया, तो उसने अपनी पत्नी व दो बेटियों और बेटे की हत्या कर दी थी। उसके बाद उसने आत्महत्या की साजिश रची, लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
मुकेश के महिला से अवैध संबंध
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में 11 नवंबर को मुकेश ने पत्नी रेखा वर्मा, बेटी भव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट को नींद गोलियां खिलाकर पहले अर्ध बेहोशी हालत में पहुंचा दिया था। इसके बाद भोर पहर लगभग चार से पांच बजे के बीच गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि जांच पता चला कि मुकेश की जालौन जिले के थाना उरई के गणेशजी मोहल्ला की रहने वाली स्वाती सोनी नाम की महिला से अवैध संबंध हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वाती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुकेश की पहली पत्नी की रिश्तेदार है स्वाती
स्वाती, मुकेश की पहली पत्नी की रिश्तेदार है। वह कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के सी-ब्लाक विश्व बैंक, मकान नंबर-216 में किराये पर रहती है। हत्याकांड वाले दिन स्वाती शताब्दी ट्रेन से इटावा आई थी। आरोपी मुकेश उसे स्टेशन से लेने गया था जिसके बाद वह उसे बस स्टैंड से कानपुर के लिए रोडवेज बस में छोड़ आया था। मुकेश ने स्वाती को कानपुर के खाड़ेपुर में सराफा की दुकान कराई थी। प्रेमिका को सराफा की दुकान खुलवाने से मुकेश के परिवार वाले विरोध करने लगे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें