फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Murder Case: मकान में सो रहे थे 14 लोग...किसी ने नहीं सुनी चीत्कार; कत्ल के बाद मुकेश ने किया था ये काम

Fri, 15 Nov 2024 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा हत्याकांड में बड़ा सवाल उठ रहा है कि मकान में 14 लोग सो रहे थे। इनमें से चार लोगों की हत्या हो गई और किसी को खबर नहीं लग सकी। किसी ने भी चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
1 of 8
Etawah Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इटावा शहर के पुराने मोहल्लों में शुमार लालपुरा में तीन मंजिल के मकान में मुकेश के चार भाइयों का परिवार रहता है। लगभग 15 कमरों में परिवार के 14 सदस्य रविवार की रात सोए थे। सुबह तक मुकेश ने पत्नी, तीन बच्चों समेत चार लोगों की नींद की गोली खिलाकर और रस्सी से गला कसकर हत्या भी कर दी, लेकिन किसी को कानों-कान खबर नहीं हो सकी। शव लगभग 15 घंटे तक घरों में पड़े, फिर भी यह बात खुलकर सामने नहीं आई।
विज्ञापन

2 of 8
मुकेश का पैतृक मकान - फोटो : अमर उजाला
अपनी दूसरी पत्नी रेखा, बेटी भाव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट को नींद की गोलियां देकर और सभी का गला कसकर हत्या करने वाले मुकेश वर्मा का लालपुरा में पैतृक आवास है। यह आवास भूतल को मिलाकर तीन मंजिल का बना हुआ है।

इसमें लगभग 15 कमरे हैं। इनमें मुकेश के परिवार के पांच सदस्य, भाई अवधेश और उसकी पत्नी अन्नपूणा, अखिलेश के परिवार के चार सदस्य और सबसे छोटे भाई रघुवेश जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनकी पत्नी और दो बच्चों समेत कुल 14 लोग रहते थे। 
विज्ञापन

3 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात का सामान्य था सबकुछ
नीचे के तल पर लगभग दो कमरे बंद रहते हैं। एक कमरा बैठक है और एक कमरे में मुकेश रहते थे। ऊपर की दो मंजिलों में से पहली मंजिल पर एक कमरे में मुकेश का परिवार रहता था व अन्य परिवारों के सदस्य बचे हुए कमरों में रह रहे थे। मुकेश के भाई अखिलेश ने बताया कि रविवार रात का सबकुछ सामान्य था।

4 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
सभी सदस्यों ने घर में एक साथ की थी पूजा 
इच्छा नवमी होने की वजह से परिवार के सभी सदस्यों ने घर में एक साथ पूजा अर्चना की थी। मुकेश और उनकी पत्नी की ओर से इस तरह की कोई बात नहीं कही गई। पूजा अर्चन के बाद सभी रात में रोज की तरह सोने चले गए थे। किसी को भी ऐसा कुछ होने का अहसास नहीं हुआ था।
विज्ञापन

5 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
शाम को भतीजे और भाई की दुकान पर भी गया था
मुकेश के बड़े भाई राकेश के बेटे शरद की राजागंज चौराहे पर सराफ की दुकान है। राकेश के अनुसार, रविवार शाम लगभग चार बजे मुकेश शरद की दुकान की ओर से निकल रहा था, शरद ने बाहर आकर मुकेश से अंदर आने की बात भी कही पर शरद से बाद में आने की बात कहकर निकल गए। इसके बाद राजगंज चौराहे पर स्थित राजागंज चौराहे पर मुकेश छोटे भाई अवधेश की दुकान पर गया। इस दौरान मुकेश से उनके परिवार को लेकर कोई बात नहीं हुई।

 
विज्ञापन

6 of 8
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मुकेश ने की थी 11 कॉल
सोमवार सुबह नौ बजे के बाद घर से मुकेश निकल गया था। इसके बाद वह पूरे दिन बाजार में टहला। इस बीच उसने 11 बार कॉल की है। इसमें से अधिकांश उसके परिवार के लोग हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिन-जिन से बात की गई है। उन सभी से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन

7 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
बंद कमरे में मिलीं चार लाश
उत्तर प्रदेश के इटावा के मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी के घर में सोमवार रात पत्नी और तीन बच्चे मृत पाए गए। कारोबारी जब आत्महत्या करने के लिए जंक्शन स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। सराफ को पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (45) संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। तीन भाइयों का परिवार भी इसी घर में रहता है। 
विज्ञापन

8 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
पत्नी-बेटी के फोन पर लगाया मौत का स्टेटस
सोमवार रात करीब 08:20 पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया। मुकेश ने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन बंद कर लिया। 

पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही थी कि इस दौरान लगभग नौ बजे जीआरपी ने इटावा जंक्शन के पास से मुकेश को आत्महत्या का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो भूतल में रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले, जबकि पहली मंजिल पर काव्या का शव पड़ा मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने ही परिवार को मार डाला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें