फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा हत्याकांड में एक और खुलासा: दूसरी महिला के साथ ऐश करता था मुकेश... परिवार की जरूरत की नहीं थी कोई चिंता

Fri, 15 Nov 2024 09:40 AM IST
शाहरुख खान अदनान, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। अब महिला रेखा के भाई ने जीजा को लेकर चौंकाने वाली बातें बताई हैं। उसने बताया कि जीजा मुकेश दूसरी महिला के साथ ऐश कर रहा था। परिवार की जरूरत की वह बिल्कुल चिंता नहीं करता था।
विज्ञापन
1 of 8
Etawah Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इटावा में हुए सामूहिक हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। परिवार की हत्या करने वाला आरोपी मुकेश पत्नी और बच्चों को जरूरतें पूरी न करके तीन साल से एक महिला के साथ ऐश करने में लगा हुआ था। वारदात के बाद से महिला गायब हो गई है। हत्यारोपी ने दो साल पहले दिल्ली में चांदी की रिफाइनरी लगाई थी। जिसमें घाटा होने पर उसे झटका भी लगा है। घर से जेवर भी बरामद नहीं हुए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने 16 घंटे में जेवरों को ठिकाने लगाया है।
 
विज्ञापन

2 of 8
मुकेश का साला रविंद्र - फोटो : अमर उजाला
रेखा ने दुकान बेचने का किया था विरोध
सामूहिक हत्याकांड का आरोपी मुकेश शुरू से ही सोना-चांदी के व्यापार कर करता था। शादी से पहले मुकेश ने कानपुर से थोक का काम शुरू किया था। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने गल्ला मंडी में दुकान खरीदी थी। जिसमें छोटा भाई रघुवेश बैठता था। छोटे भाई की मौत के बाद 2022 में मुकेश ने दुकान बेच दी। दुकान बेचने पर भी रेखा ने विरोध किया था। बहन का कहना था कि बेटे के लिए दुकान काम आएगी।

 
विज्ञापन

3 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
रिश्तेदार के साथ शुरू किया था चांदी की रिफाइनरी का काम
इसके बावजूद मुकेश ने 16 लाख की दुकान बेचकर दिल्ली में एक रिश्तेदार के साथ चांदी की रिफाइनरी का काम शुरू किया था। जेल जाने से पहले दिल्ली वाले रिश्तेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर काम में घाटा होने की बात कही थी। रेखा के भाई रविंद्र सोनी ने बताया कि बहन के पास करीब दो सौ ग्राम जेवर था। लेकिन वारदात वाले दिन मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों की मौजूदगी में अलमारी का लॉकर चेक किया था। जिसमें कोई जेवर नहीं मिला, न ही बच्चों व पत्नी के गले में कोई चेन मिली।

4 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
मुकेश ने जेवर को लगाया ठिकाने
रविंद्र का कहना है कि वारदात के बाद जेवर को ठिकाने लगाया है। साथ ही पहली पत्नी की रिश्तेदार महिला से वह उसके सामने भी फोन पर भी बात करता था। बहन के घर में विवाद न हो इसलिए उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी। दिवाली के दो दिन पहले रेखा अपने बेटे अभीष्ट को लेकर पटाखे खरीदने मायके भी गई थी।
विज्ञापन

5 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
महिला का खर्च उठाता था मुकेश
मुकेश कानपुर में रह रही महिला का खर्च भी उठा रहा था। महिला के तलाक से पहले मुकेश उसके पति के साथ बैठकर शराब भी पीता था। इसी बीच महिला के पति से रिश्ते बिगड़े और तलाक हो गया, दो साल से महिला की जिम्मेदारी मुकेश उठा रहा था। पत्नी इस बात का विरोध करने लगी थी। रेखा ने मुकेश से परिवार सहित जान देने की बात कही थी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसी बात पर मुकेश ने साजिश रची और सामूहिक आत्महत्या की कहानी गढ़ दी। उधर, वारदात के बाद महिला भी कानपुर में गायब हो गई है। पुलिस हत्यारोपी के मोबाइल से साक्ष्य इकट्ठा करने में जुट गई है।

दिल्ली और जाएगी इटावा पुलिस
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने चताया कि इस मामले में जिन लोगों के भी नाम सामने आ रहे हैं। उन सभी से पूछताछ करने के लिए पुलिस जाएगी। टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्दी ही सभी से पूछताछ होगी। जो भी लोग इस मामले में घटना को लेकर जिम्मेदार होंगे उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
etawah - फोटो : amar ujala
बंद कमरे में मिलीं चार लाश
उत्तर प्रदेश के इटावा के मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी के घर में सोमवार रात पत्नी और तीन बच्चे मृत पाए गए। कारोबारी जब आत्महत्या करने के लिए जंक्शन स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। सराफ को पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (45) संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। तीन भाइयों का परिवार भी इसी घर में रहता है। 
विज्ञापन

8 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पत्नी-बेटी के फोन पर लगाया मौत का स्टेटस
सोमवार रात करीब 08:20 पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया। मुकेश ने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन बंद कर लिया। 

पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही थी कि इस दौरान लगभग नौ बजे जीआरपी ने इटावा जंक्शन के पास से मुकेश को आत्महत्या का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो भूतल में रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले, जबकि पहली मंजिल पर काव्या का शव पड़ा मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने ही परिवार को मार डाला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें