फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Mass Murder: मुकेश की कहानी में झोल, ढोंग करके ट्रेन के आगे लेटा था, महिला की हो सकती है गिरफ्तारी

Sat, 16 Nov 2024 04:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: वारदात करके जंक्शन स्टेशन के पास प्लेटफार्म संख्या चार पड़ी खड़ी मरुधर ट्रेन के इंजन के सामने आरोपी मुकेश लेटा था। इसका जिक्र रेलवे इंटेलीजेंस की रिपोर्ट में किया गया है, जिसमें बताया गया है कि उसके शरीर पर चोट के भी कोई निशान नहीं थे।
विज्ञापन
1 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के आरोपी सराफा कारोबारी मुकेश की ओर से बताई गई कहानी अब कई झोल सामने आ रहे हैं। आरोपी ने जंक्शन स्टेशन से आत्महत्या के प्रयास में पकड़े जाने के बाद मरुधर एक्सप्रेस के आठ खुद के ऊपर से निकलने का दावा किया था। रेलवे इंटेलीजेंसी की रिपोर्ट में यह बात भी झूठी निकली। रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश खड़ी ट्रेन के इंजन के नीचे लेट गया था।

लोको पायलट की सूचना पर जिसे निकाल लिया गया था। सोमवार रात लगभग नौ बजे जीआरपी और आरपीएफ ने मोहल्ला लालपुरा निवासी मुकेश वर्मा को आत्महत्या के प्रयास में जंक्शन स्टेशन से पकड़ा था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि वह मरुधर एक्सप्रेस के नीचे जान देने के लिए लेटा था। उसके ऊपर से आठ डिब्बे निकल गए और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

2 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
हत्या करने के बाद रची थी पूरी कहानी
उसने यह तक बताया था कि वह सुबह वंदेभारत से जान देने के प्रयास में घूम रहा था, लेकिन यह सभी तथ्य रेलवे इंटेलीजेंसी की रिपोर्ट में गलत ठहराए गए हैं। इंटेलीजेंसी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को रात आरोपी प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी मरुधर एक्सप्रेस के इंजन के नीचे लेटा था। यह देखकर पायटल ने ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया था। इसमें उसके कोई खरोंच तक नहीं आई है। इस तथ्य के बाद साफ होता है मुकेश ने पत्नी रेखा, बेटी भाव्या, काव्या और अभीष्ट की हत्या करने के बाद बचने के लिए पूरी कहानी रची थी।
विज्ञापन

3 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
मेरे भाई के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध, मुझे जान-बूझकर फंसाया
सुसाइड नोट में मुकेश ने अपने छोटे भाई अखिलेश पर भी तरह-तरह के ताने मारकर खुद को और पूरे परिवार को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। इस पुलिस ने जांच पड़ताल करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अखिलेश ने मुकेश पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि मुकेश ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर और गला घोंटकर मार दिया था।

4 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अपने साले को कानपुर में दुकान भी कराई
खुन्नस में आकर भाइयों में आपस मे बनती नही थी। इसके चलते उनका नाम भी लिखा दिया था। सच्चाई तो यह है कि हमारे भाई के कई महिलाओं से प्रेम प्रसंग हैं। 15 वर्षों में वह कई महिलाओं के संपर्क में रहे हैं। अभी तो एक मामला कानपुर का सामने आया है, जो इनकी पहली पत्नी थी उनके परिवार का है। इस महिला की वजह से ही उन्होंने अपने साले को कानपुर में दुकान भी कराई है। हम लोगो का नाम उस महिला को बचाने के लिए लिया है।
विज्ञापन

5 of 8
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ पर भइया ने किया था पूरे परिवार को मारने का प्रयास
अखिलेश ने बताया कि करवाचौथ के दिन भी यह लोग दोपहर बाद सोकर जागे थे, तो भाभी रेखा ने कहा पता नही रात में क्या खाया था कि देर से सोकर जागे हैं। आरोप लगाया था कि भाई ने करवाचौथ के दिन ही घटना अंजाम देने का प्लान बनाया था, लेकिन यह सफल नहीं ही सके। इसके बाद अब सोमवार सुबह वारदात को अंजाम दिया है। इसमें केवल प्रेम प्रसंग ही निकलेगा और कुछ नहीं निकलेगा।
विज्ञापन

6 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की महिला भी जल्द हो सकती है गिरफ्तार
चार लोगों की हत्या के मामले के आरोपी मुकेश कानपुर में रह रही एक महिला रिश्तेदार से संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस भी इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। मामले का सत्यापन पुलिस करा रही है। सूत्रों के अनुसार, महिला का हत्याकांड में शामिल होने की बात सामने आने पर जल्द पुलिस गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन

7 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
मनोज पर यह लगाए थे आरोप
  • तीन साल पहले मुकेश ने फुफेरे भाई मनोज वर्मा के साथ दिल्ली में रिफाइनरी का काम डाला था। इसमें चांदी की सफाई की जाती थी। इसके लिए 10 लाख रुपये का सहयोग दिया था। आरोप है कि इसमें होने वाली कमाई की हिस्सेदारी मनोज मुकेश को नहीं देता था।
  •  काम शुरू होने के बाद मुकेश ने अपने नेटवर्क का फायदा उठाकर बड़ी मात्रा में चांदी मनोज के पास भिजवाई, पर इसमें से कोई भी मुकेश को नहीं दिया गया।
  • 50 किलो चांदी को रिफाइन करने पर इसमें से निकलने वाले करीब 100 ग्राम सोने का मिलने वाला लाभ अकेले मनोज ही ले लेता था।
  • अपना हक मांगने पर मुकेश को गलत मामलों में फंसाकर जेल भिजवा देने और पूरे परिवार को सड़क पर ला देने की धमकी देता था।
विज्ञापन

8 of 8
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
अखिलेश पर लगाए गए आरोप
  • एक ही घर में रहने को लेकर विवाद।
  • पहली मंजिल पर मुकेश के कमरे के पास बने छोटे से कमरे में अखिलेश अपना सोने, चांदी की कारीगरी का काम करता था। कुछ समय पहले मुकेश की पत्नी रेखा ने उस कमरे को अखिलेश से खाली करा दिया था। इसे लेकर अखिलेश में नाराजगी थी।
  • पहली मंजिल पर बने बाथरूम को दोनों लोगों के उपयोग करने पर अक्सर अखिलेश ताने मारते था।
  • घर में कोई भी काम बिगड़ने पर मुकेश को दोषी ठहराते हुए तरह-तरह की ताने मारने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें