फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Verma Family Murder Case: हत्याकांड में आया नया मोड़, मुकेश के दो भाई भी निकले 'पापी'; दोनों पर गंभीर आरोप

Fri, 15 Nov 2024 06:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा के मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी के घर में बीती सोमवार रात पत्नी और तीन बच्चे मृत पाए गए थे। कारोबारी जब आत्महत्या करने के लिए जंक्शन स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
1 of 6
इटावा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया है। इस खौफनाक वारदात में पुलिस ने आरोपी पति मुकेश वर्मा के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक सगा तो दूसरा फुफेरा भाई है। करीबी सूत्रों के मुताबिक इन दोनों पर मुकेश ने उसके पैसे हड़पने और ताना मारने का आरोप लगा है। ये आरोप उनसे वारदात के बाद सीओ सिटी के सीयूजी नंबर पर सुसाइड नोट व्हाट्सएप करने के दौरान ही लगाए थे। पुलिस ने जांच के बाद आखिरकार इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
Etawah Mass Murder - फोटो : amar ujala
अब दिल्ली जाएगी इटावा पुलिस
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में जिन लोगों के भी नाम सामने आ रहे हैं। उन सभी से पूछताछ करने के लिए पुलिस जाएगी। टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्दी ही सभी से पूछताछ होगी। जो भी लोग इस मामले में घटना को लेकर जिम्मेदार होंगे उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
etawah murder - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
इटावा के मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी के घर में बीती सोमवार रात पत्नी और तीन बच्चे मृत पाए गए थे। कारोबारी जब आत्महत्या करने के लिए जंक्शन स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। सराफ को पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (45) संयुक्त परिवार के साथ रहते थे। तीन भाइयों का परिवार भी इसी घर में रहता है। 

4 of 6
etawah - फोटो : amar ujala
हत्या के बाद खुद दी थी पुलिस को जानकारी
रात करीब 08:20 पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया। मुकेश ने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन बंद कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही थी कि इस दौरान लगभग नौ बजे जीआरपी ने इटावा जंक्शन के पास से मुकेश को आत्महत्या का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो भूतल में रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले, जबकि पहली मंजिल पर काव्या का शव पड़ा मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने ही परिवार को मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Etawah Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
नींद की गोलियां खिलाकर, रस्सी से कसा था गला
पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया था कि उसने नींद की गोलियां खिलाने के बाद सभी के रस्सी से गले कसे थे। इससे सबकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस सुसाइड नोट में मुकेश की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें