फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा सामूहिक हत्याकांड: बच्चों के मुंह से झाग निकलते देख चीखी रेखा... पहले मेरा गला कस दो; कारोबारी का खुलासा

Wed, 13 Nov 2024 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले कारोबारी मुकेश ने एक और खुलासा किया है। उसने कहा कि जब बच्चों के मुंह से झाग निकलते देखा को पत्नी रेखा चीख पड़ी। उसने कहा कि पहले मेरा गला कस दो। 
विज्ञापन
1 of 11
Etawah Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में हुए सामूहिक हत्याकांड से हर कोई सन्न है। पुलिस पूछताछ में परिवार का मुखिया और सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (51) कई खुलासे कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि वो करवाचौथ वाले दिन ही जान देना चाहता था, लेकिन उसे उसकी पत्नी रेखा ने रोक लिया था। 

रविवार को जब एक बार फिर मुकेश ने मरने की बात की तो रेखा ने कहा था कि हमारे बाद बच्चों को कौन देखेगा, इसलिए उन्हें भी साथ लेकर मरने का फैसला किया गया। इस बात का खुलासा खुद मुकेश ने पूछताछ में किया।

मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसने करवाचौथ पर ही मरने का मन बना लिया था। तब पत्नी ने यह कहकर रोक लिया था कि वह भी इस दुनिया में क्या करेगी। अकेले बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल होगा।
 
विज्ञापन

2 of 11
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
'आपके साथ ही पूरा परिवार दुनिया छोड़ेगा'
इस पर उसने उस दिन जान देने का फैसला टाल दिया था। इसके बाद रविवार को उसने फिर पत्नी से मरने की बात कही। इस पर रेखा ने फिर वही दोहराया कि उसे और बच्चों को भी अपने साथ मार दो। आपके साथ ही पूरा परिवार दुनिया छोड़ेगा। सोमवार तड़के सबसे पहले पति पत्नी ही उठे थे। मुकेश ने बताया कि पत्नी रेखा ने बच्चों के सोने के दौरान खुद फंदे लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सकी। इसके बाद सभी ने नींद की गोली खाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

3 of 11
मृतक रेखा, भाव्या और अभीष्ट का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रेखा ने की थी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश
नींद की गोलियां खाने के बाद भी दोबारा रेखा ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उसके प्राण नहीं निकल सके। उसकी आंखों के सामने बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था। उससे यह देखा नहीं जा रहा था, उसने चीखते हुए कहा कि सबसे पहले मेरा ही गला रस्सी से कस दो। फिर मुकेश ने वही किया भी, पहले पत्नी रेखा और फिर बच्चों का रस्सी से गला कस दिया।

4 of 11
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैंने भी खायी थीं नींद की गोलियां, लेकिन नहीं हुआ कुछ
पुलिस पूछताछ में आरोपी मुकेश ने यह भी बताया कि सुबह के समय जब सबको गोलियां दीं तो अंत में उसने भी नींद की गोलियां खाई थी, लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। कुछ देर तक थोड़ी थकान लगी थी, पर झाग आदि जैसी स्थिति नहीं बनी। फिर बच्चों को और पत्नी को परेशान देखकर उन्हें मजबूरी में मारना पड़ा। 

 
विज्ञापन

5 of 11
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
चाचा के मरने के प्रयास पर जीआरपी थाने पहुंचा था भतीजा 
सोमवार रात करीब नौ बजे जब रेलवे ट्रैक से मुकेश को पकड़ा गया तो सूचना पर मुकेश का भतीजा आशीष जीआरपी थाने पहुंचा था। तब तक उसे घर पर अन्य लोगों की मौत की जानकारी नहीं थी। जीआरपी को मुकेश के पास मिले मोबाइल को भी आशीष को दे दिया था। इस बीच एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी भी जीआरपी थाने पहुंच गए थे। उन्होंने मुकेश को हिरासत में ले लिया था। 

 
विज्ञापन

6 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आशीष ने ही पुलिस को सौंपा था चाचा का मोबाइल
इधर, कोतवाली पुलिस सीओ सिटी के नंबर पर सुसाइड नोट भेजने वाले मोबाइल की तलाश कर रही थी। घर पर घटना की जानकारी होने पर आशीष ने ही कोतवाली जाकर चाचा मुकेश का मोबाइल पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

7 of 11
परिवार का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की सहमति से कारोबारी ने परिवार को मार डाला
सराफा कारोबारी ने सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अपनी पत्नी, तीन बच्चों को नींद की गोलियां खिलाकर बेसुध किया। फिर एक-एक कर रस्सी से गला दबाकर चारों की हत्या कर दी। वह खुद भी ट्रेन से कटकर जान देने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया। 

पूछताछ में आरोपी सराफा कारोबारी ने बताया कि पत्नी की सहमति पर ही उसने चारों की हत्या की। पुलिस ने कारोबारी के साले की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

8 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक सदस्यों से लेनदेन का विवाद
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा निवासी सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (51) ने पुलिस पूछताछ में सहमति से पूरे परिवार के जान देने की बात स्वीकार की है। बताया कि वह पारिवारिक कलह की वजह से दो साल से मानसिक तनाव में चल रहा था। कुछ पारिवारिक सदस्यों ने उससे 15 लाख रुपये हड़प लिए थे, साझे की जमीन को लेकर भी प्रताड़ित कर रहे थे। पारिवारिक सदस्यों से लेनदेन के विवाद में परेशान चल रहा था। इसे लेकर करवाचौथ से पहले पत्नी से मरने की बात कही थी। पत्नी ने समझाकर कहा था कि खुद अकेले क्यों मारोगे हम सब भी साथ मरेंगे। पत्नी के समझाने पर निर्णय बदल लिया था।

9 of 11
बेटा अभीष्ट और मां रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फोन पर स्टेट्स लगाया- ये सब खत्म हो गए
पत्नी-बच्चों की हत्या करने के बाद रात करीब 8:20 पर पत्नी के फोन पर स्टेट्स लगाया कि ये सब खत्म हो गए। इसके बाद सीओ सिटी के सीयूजी नंबर पर सुसाइड नोट और ये सब खत्म का संदेश भी भेजा। सुसाइड नोट में परिवार और खुद मरने की बात लिखी थी। स्टेशन के पास मरुधर एक्सप्रेस से कटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि 2004 में कैंसर पीड़ित पहली पत्नी नीतू को भी उसने नींद की गोलियां देकर मुक्ति दी थी। 

10 of 11
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने की फंदा लगाने की कोशिश
बच्चों की तकलीफ देखकर पत्नी ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन बेसुध होने की वजह से वह फंदे पर नहीं झूल सकी। बच्चों की तकलीफ देख पत्नी के कहने पर सबसे पहले रस्सी से उसी का गला कसकर मार डाला।

बेसुध बच्चों के रस्सी से कसे गले
फिर भूतल पर ही भाव्या और अभीष्ट की भी रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही काव्या को भी बेहोशी की हालत में मार डाला। चारों की हत्या करने के बाद वह करीब तीन घंटे तक बाथरूम में ही पड़ा रहा। इसके बाद लगभग नौ बजे दोनों कमरों में ताले डालकर बाहर चला गया।
विज्ञापन

11 of 11
तीन बच्चों और मां का शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
पत्नी बोली मुझे पहले मार देना, बच्चों को तड़पता नहीं देख पाउंगी
दीपावली पर कारोबारी की पहली पत्नी की बेटी भाव्या (20) घर आई थी। वह दिल्ली विवि. से बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। पूरा परिवार साथ में ही था। रविवार को सराफ ने पत्नी से फिर मरने की इच्छा जताई तो उसने सबके साथ मरने की बात कही। कहा मुझे पहले मार देना। बच्चों को तड़पता नहीं देख पाउंगी। उसकी सहमति पर ही सोमवार सुबह लगभग पांच बजे पत्नी रेखा (40), भाव्या, काव्या (15) और अभीष्ट को पानी में नींद की गोलियां खिला दीं। सभी के मुंह से झाग आने लगा और वह बेसुध होने लगे। इसके बाद मुकेश ने रस्सी से सभी का गला कस दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें