इटावा में तीन बच्चों और मां के शव घर में मिले। जान देने जा रहे पिता को पुलिस ने पकड़ लिया। कारोबारी ने घर से निकलने से पहले पत्नी और बेटी के फोन पर मौत का स्टेटस लगाया। इसके बाद पुलिस को सभी के सुसाइड करने की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। इटावा के मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी के घर में सोमवार रात पत्नी और तीन बच्चे मृत पाए गए। कारोबारी जब आत्महत्या करने के लिए जंक्शन स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचा तो जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।
सराफ को पकड़े जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। प्रथम दृष्टया सभी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की बात सामने आ रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (45) संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। तीन भाइयों का परिवार भी इसी घर में रहता है।
विज्ञापन
2 of 6
मुकेश वर्मा और रेखा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी-बेटी के फोन पर लगाया मौत का स्टेटस
सोमवार रात करीब 08:20 पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया। मुकेश ने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन बंद कर लिया।
पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही थी कि इस दौरान लगभग नौ बजे जीआरपी ने इटावा जंक्शन के पास से मुकेश को आत्महत्या का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो भूतल में रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले, जबकि पहली मंजिल पर काव्या का शव पड़ा मिला। देर रात तक जांच जारी रही पर मौतों की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
3 of 6
काव्या और अभीष्ट की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सराफा कारोबारी शक के दायरे में
बताते हैं कि भाव्या मुकेश की पहली पत्नी की बेटी है। पुलिस को अंदेशा है कि मुकेश ही घटना को अंजाम देकर खुद जान देने जा रहा था। फिलहाल मुकेश को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक ही घर में मां और तीन बच्चों के शव मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
4 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कमरों में थे ताले... अंदर पड़े थे शव
मोहल्ला लालपुरा में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को नीचे कमरे में ताला लगा मिला। ताला तोड़ने पर अंदर रेखा, अभीष्ट और भाव्या के शव पड़े मिले। वहीं ऊपर के कमरे में भी ताला लगा था। तोड़ने कर पुलिस जब अंदर गई तो छोटी बेटी काव्या का शव अंदर पड़ा था। यह देखकर परिवार के अन्य लोग फफकने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सराफा कारोबारी ने बताया कि पारिवारिक कलह में सभी ने दी जान
पुलिस के मुताबिक सराफा कारोबारी मुकेश ने मरुधर ट्रेन के नीचे लेटकर जान देने का प्रयास किया। मामला जंक्शन स्टेशन के पास होने की वजह से तुरंत जीआरपी ने पहुंचकर मुकेश को मरुधर के नीचे निकाला और थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा और तीनों बच्चों ने जहर खाकर जान दे दी है और वह भी मरने जा रहा था। उसने घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुकेश जंक्शन स्टेशन के पास जान देने के लिए मरुधर ट्रेन के नीचे लेट गया था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे बाहर निकाला तो घटना की पूरी जानकारी हुई। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह में स्वेच्छा से सभी के जान देने की बात सामने आई है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
मृतक रेखा, भाव्या और अभीष्ट का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फोटो डालकर स्टेटस पर लिखा... यह सब लोग खत्म हो गए
इटावा के लालपुरा में पत्नी और तीन बच्चों की मौत के बाद सराफा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के फोन पर स्टेट्स लिखा कि यह सब खत्म हो गए और इसके बाद वह खुद जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर चला गया। रात में जिसने भी घटना मोहल्ले में सुनी वह दौड़ा चला आया। बड़े भाई अवधेश वर्मा ने बताया कि सबकुछ सामान्य था। किसी तरह का घर में कोई तनाव नहीं था। क्यों इस तरह की घटना हुई इसका भी पता नहीं।
बताया कि शाम करीब चार बजे मुकेश घर के पास नगर पालिका चौराहे पर मिला था। सबकुछ ठीकठाक लग रहा था। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी भाव्या दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। उसे मंगलवार को दिल्ली के लिए निकलना था। बाकी बच्चे यहीं पढ़ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और अधिकारी रात तक सभी तरह की जांच कर रहे थे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य में जुटाए थे।