Etawah Mass Murder
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी के सीयूजी नंबर पर भेजा था सुसाइड नोट
मुकेश ने पत्नी रेखा, बेटी भाव्या, काव्या और बेटे अभीष्ट की घर पर नींद की गोलियां खाने से मौत होने की जानकारी दी थी। पूछताछ में पता चला था कि आरोपी ने कुछ देर पहले ही सीओ सिटी के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप करके एक सुसाइड नोट भेजा था और इसके बाद वह खुद जान देने का मन बनाकर जंक्शन स्टेशन चला गया था।