फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या अब हो जाएगा इनामी डकैत बबली कोल गैंग का सफाया

Sun, 22 Oct 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बबली कोल और पुलिस के बीच मुठभेड़
इस समय चित्रकूट के थाना मारकुंडी क्षेत्र अंतर्गत मुनका जंगल में बबली कोल गैंग एवं पुलिस टीमों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में एक डकैत को गोली लगी है। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए है, पुलिस डकैतों का पीछा कर रही है।

 
 
विज्ञापन

2 of 5
बबुली कोल
इससे पहले मानिकपुर के निही जंगल में अगस्त में हुई मुठभेड़ के बाद डकैत बबुली की कोई वारदात सामने नहीं आई। लेकिन मुठभेड़ के बाद पुलिस के हौसले बुलंद हो गए थे। क्योंकि इस मुठभेड़ में एक डकैत को मारने के साथ पुलिस ने कई सदस्यों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की थी।  
विज्ञापन

3 of 5
बबुली कोल
इसके बाद गिरोह के  मैनपावर में कमी आने की बात कही जा रही थी। जिसका पुलिस जल्द से जल्द फायदा उठाना चाहती थी। ऐसे में पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने मध्य प्रदेश पुलिस से सहयोग मांगा है कि यहां से दबाव पड़ने पर डकैत उनकी सीमा में घुस जाते हैं और जिला पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ता है।  

4 of 5
बबुली कोल
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस के बीच डकैतों के सफाए को लेकर बनी रणनीति में चित्रकूट के एसपी और सतना एसपी के बीच लंबी वार्ता भी हुई थी। इस वार्ता में सतना एसपी ने पूरा भरोसा दिलाया था कि डकैत बबुली कोल को मारने में सीमा विवाद रोड़ा नहीं बनेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बबुली कोल
पुलिस के दबाव के कारण सतना जिले की सीमा में बबुली कोल और उसके मददगारों को पनाह लेने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। बार्डर पर डकैतों के मूवमेंट के लिए जिले की पुलिस टीम गोपनीय तौर पर काम कर रही है। शनिवार की दोपहर चित्रकूट में शुरू हुई मुठभेड़ में पुलिस और एसटीएफ के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें