इटावा के बढ़पुरा ब्लाॅक में प्रमुख चुनाव के दौरान हुए पथराव, फायरिंग के मामले में बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक क्षेत्र के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रहे हिस्ट्रीशीटर व उसके 100-125 साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, धारा 144 के उल्लंघन की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम, सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सेवन क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट भी लगाया गया है। एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी की तहरीर के मुताबिक उपद्रवियों के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बता दें कि इटावा के बढ़पुरा ब्लाॅक में शनिवार को ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। उदी मोड़ स्थित ब्लाक कार्यालय के बाहर दो सौ से ज्यादा लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के सामने 20-30 राउंड गोलियां और पत्थर चलाए। पुलिस कर्मियों से मारपीट व धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
2 of 6
भीड़ ने किया था हमला
- फोटो : amar ujala
भीड़ व वाहन रोकने के लिए लगाए गए अस्थाई बैरियर पलट दिए। बवाल में शामिल एक शख्स ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार को भी नहीं बख्शा। फायरिंग व पथराव के बीच फंसे एसपी को छोड़कर उनके मातहत पुलिस कर्मी जान बचाकर मौके से खिसक गए। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले दागे, फायरिंग भी की। तब करीब आधे घंटे बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। डीएम व एसएसपी के मौके पर पहुंचने के बाद भी उपद्रवियों ने कई राउंड फायरिंग की। पथराव व भगदड़ में कई लोगों के जख्मी होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
3 of 6
नकाबपोश ने एसपी को जड़ा था तमाचा
- फोटो : amar ujala
उपद्रवियों में अधिकांश ने अपने चेहरों को कपड़े से ढक रखा था। ताकि उनकी पहचान न हो सके। जिले के बढ़पुरा ब्लाॅक को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा था। यहां भाजपा के गणेश राजपूत व सपा के आनंद यादव उर्फ टंटी के बीच सीधा मुकाबला था। दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी। सुबह ही भाजपा विधायक सरिता भदौरिया व पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय धाकरे समेत कई नेता ब्लाॅक कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में सुबह तय समय पर मतदान प्रारंभ हुआ।
4 of 6
बवाल के दौरान एकत्र भीड़
- फोटो : amar ujala
दोपहर करीब एक बजे ब्लाॅक कार्यालय के पास से दो सौ से ज्यादा लोग पहुंच गए। उन लोगों ने हो-हल्ला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भीड़ व वाहन रोकने के लिए लगाए गए अस्थाई बैरियर गिराकर उपद्रवी ब्लाॅक कार्यालय के करीब के पहुंच गए। गोलियां चलते ही पुलिस कर्मियों व मतदाताओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों के एक्शन में आते ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद फोर्स के साथ उपद्रवियों की तरफ बढ़े। उसी दौरान एक नकाबपोश युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे एसपी सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
5 of 6
भाजपा विधायक के सामने हाथ जोड़कर खड़े एसपी सिटी
- फोटो : amar ujala
यह देख पुलिस कर्मी पथराव व गोलीबारी के बीच फंसे एसपी को अकेला छोड़कर वहां से खिसक गए। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने फोर्स एकत्र करने के बाद उपद्रवियों को लाठी लेकर खदेड़ना शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद उपद्रवियों पर पुलिस खदेड़ पाने में सफल हो सकी। खास बात यह कि घटनास्थल पर डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद भी उपद्रवी नहीं डरे। उन लोगों ने ब्लाॅक कार्यालय के पीछे से आठ -10 राउंड फायरिंग की। जब तक पुलिस वहां पहुंची उपद्रवी भाग चुके थे।
एसपी पर हमले के बाद सिपाही ने भीड़ पर दागे आंसू गैस के गोले
- फोटो : amar ujala
इसके बाद भी उपद्रवियों ने रुक-रुक कर कई बार फायरिंग की। मतदान समाप्त होने के बाद डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में ही मतगणना हुई। भाजपा प्रत्याशी गणेश राजपूत को विजयी घोषित किया गया। उन्हें पुलिस की निगरानी में घर भिजवाने के बाद ही एसएसपी व डीएम ब्लाॅक कार्यालय से हटे। बढ़पुरा ब्लाॅक में प्रमुख चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने उपद्रव किया है। उपद्रवियों में ज्यादातर ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। एसपी सिटी व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उपद्रवियों की धक्का-मुक्की व बदसलूकी की है। उपद्रवियों ने कई राउंड फायरिंग व पथराव किया। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके से सात खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
मामले की जांच और उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व फोटो देखे जा रहे हैं। मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कोई और किसी भी दल से जुड़ा भले हो। पुलिस की तरफ से फायरिंग नहीं की गई है। डा. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी इटावा बढ़पुरा ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत की जीत हुई है। पुलिस पर हुए हमले की जांच होगी। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। श्रुति सिंह, डीएम, इटावा