auraiya double murder
- फोटो : अमर उजाला
पहली पत्नी के नाम पर रखा दूसरी पत्नी का नाम
गांव पुरानी दिबियापुर के लोग बताते हैं कि श्याम लाल राजपूत की पहली पत्नी रामजानकी की मृत्यु सातवीं संतान के जन्म के समय हो गई थी। सातवीं संतान भी जीवित नहीं बची थी। इसके थोड़े समय बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी से प्रेम के कारण दूसरी पत्नी का नाम भी रामजानकी कहने लगे थे। आज भी दूसरी पत्नी का नाम किसी को नहीं पता है। पहली पत्नी से तीन बेटे रमाकांत, उमाकांत एवं सर्वेश हैं। जबकि तीन बेटियां रानी, गुड्डी, पप्पी हैं। दूसरी पत्नी से केवल एक बेटी रीमा है, जिसकी शादी हो चुकी है।